Shahid Kapoor इस वजह से कर रहे हैं डार्क फिल्में, बोले इतने सालों की फ्रस्ट्रेशन तो निकालनी ही पड़ेगी

Shahid Kapoor is doing dark films because of this reason: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ब्लडी डैडी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लटेफॉर्म जियो सिनेमा पर 09 जून 2023 को रिलीज हो रही है। शाहिद ने पिछले दो सालों में ज्यादातर कैरेक्टर्स ही निभाए हैं। उन्होंने कबीर सिंह जैसी फिल्म में एक डार्क कैरेक्टर और वेब-सीरीज फर्जी में भी एक डार्क कैरेक्टर निभाया है। 

इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्में में भी ज्यादातर एक्शन फिल्में में, जिनमें वे धुआंधाड़ एक्शन करते हुए नजर आयेंगे। शाहिद इतनी डार्क फिल्में क्यो कर रहे हैं, इसका कारण अभिनेता ने बताया है। शाहिद ने हाल ही में अपनी फिल्म ब्लडी डैडी की प्रेस कॉनफ्रेंस पर बताया कि वे डार्क फिल्में क्यों कर रहे हैं। शाहिद ने डार्क फिल्में करने का मजेदार कारण बताते हुए कहा कि, ‘’मेरी शादी को आठ साल हो चुके हैं। मैं घर पर फ्रस्टेशन नहीं निकाल सकता, इसलिए मैं सेट पर जाता हूं और इसे बाहर निकालता हूं। फर्जी वार्म-अप था और अब यह (ब्लडी डैडी)।’’

https://twitter.com/shahidkapoor/status/1661629371495641090

बता दें कि, शाहिद ने आज ही एक और एक्शन फिल्म की घोषणा की है। वे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली निर्देशक रोशन एंड्रयूज के साथ एक एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। इस बात की घोषणा शाहिद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट करते हुए की। शाहिद ने ट्विट करते हुए लिखा कि ‘’#RosshanAndrews द्वारा निर्देशित हमारी रोमांचक एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो जाइए। मैं इस कहानी को दिखाने के लिए  और इंतजार नहीं कर सकता। अधिक के लिए बने रहें!’’ शाहिद ने इसी ट्विट इस फिल्म को लेकर एक प्रेस रिलीज भी साझा की है। 

इस प्रेस रिलीज में शाहिद ने बताया है कि उन्होंने पहली इस तरह का सबजेक्ट सुना है। शाहिद ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्टम में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस जैसी सारी चीजें है और वे इस फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी ज्यादा ही उत्साहित हैं।  

ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने साल 1994, 2007 और 2019 में  बॉक्स ऑफिस पर बनाया था यह रिकॉर्ड, बॉलीवुड के किसी सुपरस्टार ने भी अक्षय की नहीं कर पाई थी बराबरी

Latest Posts

spot_img

you may like