Shah Rukh Khan की हीरोइन Mahira Khan ने Ranbir Kapoor के गाने पर किया धमाकेदार डांस

शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ-साथ उनकी फिल्म रईस की एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। सोशल मीडिया पर माहिरा खान के डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में माहिरा डांस का भूत और हुस्न है सुहाना पर डांस कर रही हैं

Mahira Khan Dance Video: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म ‘पठान’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में उनके एक्शन किरदार को काफी पसंद किया जाए रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिटिक्स को भी फिल्म पसंद कर रहे है। फिल्म में बॉलीवुड के ‘टाइगर’ यानी सलमान खान का कैमियो भी है। दोनों बड़े स्टार्स की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। ट्विटर पर पठान ट्रेंड कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ की पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में माहिरा खान रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के गाने ‘डांस का भूत’ पर थिरकती नजर आ रही है। माहिरा खान के दो वीडियो वायरल हो रहे है। दूसरे वीडियो में वह गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने ‘हुस्न है सुहाना’ पर भी अपनी दमदार डांस के मूव्स दिखा रही है। माहिरा के इन दिनों वीडियो को उनके पाकिस्तानी और भारतीय फैंस पसंद कर रहे है। ये वीडियो माहिरा की एक दोस्त की शादी के फंक्शन का है। इस वीडियो पर उनकी खूबसूरती और डांस मूव्स की तारीफ हो रही है।

माहिरा खान ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ रोमांस किया था। माहिरा ने रईस से बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी को खूब सराहा गया और फिल्म हिट हो गई। इस फिल्म के बाद उन्हें रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया गया था। रईस में माहिरा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। भारत और पाकिस्तान के अलावा कई और देशों में भी उनके फैन हैं।

माहिरा खान का नाम पाकिस्तान की बड़ी अभिनेत्रियों में आता है। हाल ही में माहिरा पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को लेकर सुर्ख़ियों में थी। द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट पाकिस्तान की सबसे महँगी फिल्म है। यह फिल्म पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। पूरी दुनिया में इस फिल्म की तारीफ हो रही है। द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट में माहिरा खान के साथ फवाद खान मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म भी भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।

ये भी पढ़े: Pathaan में नहीं देखने को मिला Hrithik Roshan का कैमियो, लेकिन नजर आए Salman Khan

Latest Posts

spot_img

you may like