Shah Rukh Khan ने बताया कि Jawan के हिंदी Prevue के आखिर में पुराने गाने पर धांसू डांस किसका आइडिया था

शाहरूख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Ask SRK सेशन चलाया है। इस सेशन में फैन्स ने शाहरूख खान से कई सवाल पूछे हैं, तो शाहरूख खान ने अपनी हाजिर जवाबी से हमेशा की तरह मजेदार जवाब दिए हैं

Shah Rukh Khan Talks About Jawan Prevue Song: फिल्म पठान के बाद शाहरूख खान की जवान को लेकर फैन्स सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। जवान की प्रीव्यू रिलीज हो चुका है और सब अपने अपने रिव्यू दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ देगी। तो कोई कहा रहा है कि शाहरूख खान की जवान सक्सेज नहीं होगी। बहरहाल यहां हम बात करने जा रहे हैं जवान के प्रीव्यू के आखिर में इस्तेमाल किए गए गाने की। जिसे वहीदा रहमान की पुरानी फिल्म बीस साल बाद से लिया गया है। हिंदी के अलावा तमिल और तेलगू में भी इसी तरह के उन भाषाओं में पुराने गीतों पर शाहरूख खान ने डांस कर सभी को सरप्राइज कर दिया है।

शाहरूख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Ask SRK सेशन चलाया है। इस सेशन में फैन्स ने शाहरूख खान से कई सवाल पूछे हैं, तो शाहरूख खान ने अपनी हाजिर जवाबी से हमेशा की तरह मजेदार जवाब दिए हैं। इन्ही में से एक सवाल जवान के प्रीव्यू के आखिर में इस्तेमाल किए गए बीस साल बाद फिल्म के गाने को लेकर भी था। एक यूजर ने पूछा कि पुराने गाने पर डांस करने का प्रीव्यू में किसका आइडिया था। इस पर जवाब देते हुए शाहरूख खान ने कहा कि गंजे लुक में मेट्रो ट्रेन में पुराने गाने पर डांस करने का आइडिया फिल्म के निर्देशक एटली का था।

इसके अलावा ऐसे ही कई सवालों के जवाब किंग खान ने दिया और आखिर में फिल्म जवान का एक नया पोस्टर लॉन्च करके सेशन खत्म किया और कहा कि अब काम पर वापस जाना होगा। आप सभी का शुक्रिया जो आक्स एसआरके सेशन में शामिल हुए और अपने सवाल मुझसे पूछे। एक यूजर ने शाहरूख खान से यहां ये भी पूछा कि एक जगह आप पूरे शरीर में पट्टी बांधे नजर आए हैं। क्या ये आप ही हैं या कोई और। इस शाहरूख ने कहा कि हां सच में ये मैं ही हूं या फिर मेरी ममी होगी। हा हा हा।

किंग खान ने यहां एक यूजर के इस उम्र में इतना सेक्सी होने पर जवाब देते हुए कहा कि सेक्सी वो है जो सेक्सी है वही दिखता है। जवान एक्टर ने यहां ये भी बताया कि गौरी और बेटे अबराम को उनकी फिल्म जवान का प्रीव्यू कैसा लगा। एक्टर ने कहा कि सभी को प्रीव्यू पसंद आया। जवान में शाहरूख खान के अलावा नयनतारा,विजय सेतुपति,सान्या मल्होत्रा,रिध्दि डोंगरा व सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan को 15 सालों तक मीडिया ने नहीं दिया कवरेज, लेकिन फिर फिल्म Coolie के जानलेवा एक्सीडेंट ने सब कुछ बदल दिया

Latest Posts

spot_img

you may like