Shah Rukh Khan Lovely Reply To Dinesh Karthik: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की जवान की सूनामी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। रिलीज के 4 दिनों के अंदर ही जवान ने कमाई के कई नये रिकॉर्ड्स बना लिये हैं। जवान देखने के बाद हर कोई शाहरूख खान,निर्देशक एटली और पूरी टीम की तारीफ कर रहा है। ऐसे में दर्शकों, अभिनेताओं के अलावा अब क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी किंग खान की तारीफ की है। शाहरूख खान की आईपीएल टीम फ्रेंचाइजी केकेआर का हिस्सा रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिन ने भी जवान देखी और उन्होने शाहरूख खान की जमकर तारीफ की है।
दिनेश कार्तिक ने कुछ दिन पहले ही जवान देखी और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पहले का ट्विटर पर इस बारे में एक लंबी पोस्ट शेयर कर दी है। डीके ने अपनी इस पोस्ट में शाहरूख खान,एटली,अनिरूद्ध व जवान की पूरी टीम की दिल खोलकर तारीफ की है। डीके के इस पोस्ट पर एसआरके ने अब रिप्लाई किया है। तो चलिए पहले जान लेते हैं कि आखिर डीके ने क्या लिखा था। दिनेश कार्तिक ने जवान देखने के बाद लिखा था कि मुझे भरोसा है कि जवान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी। शाहरुख खान और एटली को इस वंडरफुल प्रयास के लिए बधाई। डीके ने आगे कहा कि मुझे याद है जब 2018 में मैंने KKR के साथ शुरुआत की थी। तभी इस फिल्म के लिए निर्देशक एटली ने किंग खान के साथ बातचीत शुरू की थी।
#JAWAN
— DK (@DineshKarthik) September 9, 2023
SCALE and GRANDEUR
I'm sure it will become the Highest grossing INDIAN movie ever!
What an amazing effort by @Atlee_dir to bring @iamsrk in so many avatars, my fav being Vikram Rathore, style and charisma like noone else ever has seen from SRK!
I remember when in… pic.twitter.com/26WWKiCn3d
डीके ने आगे कहा कि जब वह चेन्नई में CSK बनाम KKR मैच के लिए आए थे। इस फिल्म को बनने में पूरे 5 साल लग गए, इस दौरान जवान को लेकर इतनी इतनी चर्चाएं, स्क्रिप्ट में बदलाव और हर फ्रेम को इतना मजेदार बनाया गया है।जवान की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई हो। दिनेश के ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा कि वाह डीके आप तो फिल्मों के बहुत शौकीन निकले। जब आप केकेआर के लिए खेलते थे तो आपकी ये साइड देखने को नहीं मिली थी। मुझे खुशी है कि आपने फिल्म का आनंद लिया। आपका शुक्रिया, वाइफ दीपिका को मेरा प्यार दीजिएगा। और अगर आप फ्री हैं तो कुछ हफ्ते के बाद फिर से जवान’ को देखने जाएं क्योंकि एक फिनिशर के तौर पर हमें हमेशा आपकी जरूरत है।
Wow DK you are quite the film buff!! Didn’t get to see this side of u during KKR times. Really happy u enjoyed the film and give my love to Dipika!!! And if u are free go watch it again after a few weeks…. Always need u as a finisher!! https://t.co/6QjPn3fY1s
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 10, 2023
आपको बता दें कि जवान ने रिलीज के चार दिनों के अंदर ही कई रिकॉर्ड बना दिया है। खबरों की माने तो जवान का तीन दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 375 करोड़ रूपये के पार पहुंच गया है। इसके अलावा जवान पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जिसने साउथ में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।

