Shagufta Ali ने उन्हें इंडस्ट्री को लोगों द्वारा अय्याश बुलाने पर दिया जवाब, बोलीं मैं कैंसर से लड़ी हूं और मुझे अच्छा काम चाहिए,  शगुफ्ता ने बताया कि किन लोगों ने बुरे में वक्त उनकी मदद की?

Shagufta Ali on her Financial crisis when nobody helped her: बॉलीवुड और टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री शगुफ्ता अली जोकि कैंसर से खतरनाक बीमारी से जूझी है, उन्होंने बताया है कि कैसे इस फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी बुरी वक्त में मदद नहीं की और उनको अय्याश बोल दिया? शगुफ्ता ने बताया है कि अभी काम करना चाहती, लेकिन उन्हें अच्छा काम चाहिए। 

शगुफ्ता ने हाल ही में ‘राजश्री अनप्लग्ड’ को दिए एक इंटरव्यू में अपने दुख भरी दस्तान बताई है। शगुफ्ता ने अपने जीवन के संघर्षों के बारे में बताते हुए कहा कि, मैं उस दौर के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। मैं मेंटली और वित्तीय दोनों ही रूप से इसके लिए तैयार नहीं थी। बहुत से लोगों ने मुझसे बहुत ही बुरे तरीके से यह सवाल पूछा कि यार शगुफ्ता का इतना रोना-धोना हो रहा, वित्तीय संकट चल रहा है, तो कोई सेविंग्स वगरैह नहीं की है। सेविंग्स की थी मेरे भाई, मेरी बहन, सेविंग्स की थी मैंने लेकिन वो खत्म हुईं। काफी सारी चीजें हुई मेरी लाइफ मैं, मेरा एक्सीडेंट हुआ, मेरे लेफ्ट हाथ में अभी स्टील की रौड है। मुझे ब्रेस्ट कैंसर हुआ, उसमें मेरा बहुत पैसा गया, मेरे एक्सीडेंट तीन हुए उसमें मेरे बहुत पैसा गया। तो मैंने सेविंग्स की थी, लेकिन इन सब चीजों में मेरा पैसा चला गया।’’

आगे इसी के बारे में और बताते हुए शगुफ्ता ने कहा कि, ‘’कुछ लोग बहुत ही बुरे थे, जिन्होंने मुझे यह तक कह दिया था कि  ऐशो-आराम और अय्याशी की जिंदगी की आदत हो गई शगुफ्ता को इसीलिए ऐसा हो रहा है। तो नहीं मैं अय्याश नहीं था। वो मेरा बुरा वक्त था और किसी को एक बुरे वक्त से गुजरना पड़ता है। जब अमिताभ बच्चन तक की हालत खराब हो गई थी और भी यश चोपड़ा जी के पास काम मांगने गए थे। तो मैंने भी अपनी फैमिली, फिल्म इंडस्ट्री फैमिली से काम से मांगा। और कुछ लोगों ने मेरी मदद भी की। लेकिन जिन लोगों ने मेरी मदद नहीं की उन्हें अपने ऊपर शर्म आनी चाहिए।’’ शगुफ्ता ने बताया कि नीना गुप्ता, गौहर खान, जूही परमार और सुमित राघवन जैसे लोगों ने उनकी मदद की। शगुफ्ता ने यह भी बताया कि वे कैंसर से लड़ी हैं और अब उन्हें अच्छे काम की तलाश है। 

ये भी पढ़ें: Karan Patel ने Yeh Hai Mohabbatein के दौरान Divyanka Tripathi के साथ अपने झगड़े को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले हंसी आती है कि लोग…

Latest Posts

spot_img

you may like