Satish Kaushik ने Paresh Rawal के बेटे Aditya rawal की तारीफ

Satish Kaushik Aditya Rawal: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता सतीश कौशिक ने अपने दोस्त परेश रावल के बेटे आदित्य रावल की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म ‘फराज’ के सभी एक्टर्स की तारीफी करते हुए आदित्य की तारीफी की हैं। फिल्म ‘फराज’ में आदित्य ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 03 फरवरी 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। यह फिल्म दर्शकों को खासा पसंद नहीं आई हैं। बता दें कि, इस फिल्म से शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने फिल्मों में डेब्यू किया है। यह फिल्म दर्शकों को उतनी पसंद नहीं आ रही है, हालांकि यह फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर्स को काफी पसंद आ रही है।

इसी बीच यह फिल्म सतीश कौशिक को भी काफी पसंद आई है। उन्होंने ने इस फिल्म की तारीफी करते हुए आदित्य और जहान  दोनों को एक्टिंग को भी सराहा है। उन्होंने दोनो एक्टर्स को सराहते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म की स्क्रीनिंग की तस्वीर साझा की। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आप इसे देखकर विश्वास कर सकते हैं कि यह जूही बब्बर सोनी का शानदार प्रदर्शन है .. जूही आप हंसल मेहता की फिल्म फ़राज़ में इतनी शानदार और शक्तिशाली दिखी हैं। स्क्रीन पर आपकी शख्सियत इतनी आकर्षक है कि आप अपनी नजरें आपसे नहीं हटा सकते। शानदार  अभिनय प्रदर्शन करने वाले आदित्य रावल और जहान कपूर को शुभकामनाएं। विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित करने के लिए नादिरा जहीर बब्बर आपका धन्यवाद।’’

बता दें कि, इस फिल्म को हंसल मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में आदित्य और जहान मुख्य भूमिकाओं में हैं।  दोनों ने इस फिल्म में शानदारा अभिनय किया है। आदित्य ने इस फिल्म में एक आतंकवादी का किरदार निभाया है। जहान ने इस फिल्म में बांग्लादेश के एक मंत्री के बेटे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में धर्म इस्लाम को लेकर आतंकवादियों की गलत सोच को दिखाया गया है। फिल्म में जहान आतंकवादियों को इस्लाम का सच्चा मतलब बताते हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए एक आतंकी हमले पर आधारित है। आतंकियों ने ढाका के एक रेस्टोरेंट पर हमला बोल दिया था और लोगों को अपने कब्जे में कर लिया था।

ये भी पढ़ें: इस Indian film का Hollywood रीमेक बनेगा

Latest Posts

spot_img

you may like