इस Indian film का Hollywood रीमेक बनेगा

एक भारतीय फिल्म का चीनी, जापनी, कोरीयाई और अग्रेंजी भाषा में आधिकारिक रीमेक बनने वाला है।

Hollywood Remake Indian Film: सुनने में अजीब लगता है कि किसी भारतीय फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनने वाला हैं। लेकिन यह सच है, भारतीय सिनेमा की रीजनल फिल्म इंडस्ट्री मॉलीवुड यानी की मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का गैर-भारतीय भाषाओं में रीमेक बनेगा। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स की रीमेक चीनी भाषा, कोरीयाई भाषा, जापानी भाषा और हॉलीवुड में बनेगा। 

इस फिल्म फ्रेंचाइजी को इन भाषाओं में डब न करके बल्कि इसी फिल्म की कहानी पर एक रीमेक फिल्म बनाई जायेगी। इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने दी। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’’दृश्यम 1′, ‘दृश्यम 2’ गैर-भारतीय भाषाओं में बनाई जाएगी…पैनोरमा स्टूडियोज इंटेल लिमिटेड ने मलयालम भाषा के दृश्यम 1 और दृश्यम 2 के रीमेक अधिकार अंग्रेजी सहित सभी गैर-भारतीय भाषाओं में प्राप्त किए, लेकिन फिलिपिनो सिंहल और इंडोनेशियाई भाषा में इस फिल्म को नहीं बनाया जायेगा।’’

उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए आगे लिखा कि, “पैनोरोमा स्टूडियोज ने दृश्यम 2 के चीनी भाषा रीमेक के अधिकार भी हासिल कर लिए हैं। वे अब कोरिया,जापान और हॉलीवुड में फिल्म का निर्माण करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।’’

बता दें कि, साल 2013 में आई मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ को जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में मोहनलाल ने एक पिता का मुख्य किरदार निभाया था, जोकि अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है। इस फिल्म का सीक्वल दृश्यम 2 साल 2021 में आया था। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट केरल में सुपरहिट रहे थे। 

इस फिल्म के पहले भाग का आधिकारिक रीमेक कन्नड़ में दृश्य (2014) के रूप में, तेलुगु में दृश्यम (2014) के रूप में, तमिल में पापनासम (2015) के रूप, हिंदी में दृश्यम (2015) के रूप में, सिंहल में धर्मयुद्ध (2017) के रूप में बनााया गया था। फिल्म के दूसरे भाग का रीमेक कन्नड़ में दृश्य 2,  तेलुगु में दृश्यम 2 (2021) और हिंदी में दृश्यम 2 (2022) बनाया गया था। इस फिल्म फ्रेंचाइजी का अन्य भाषाओं का रीमेक भी सभी फिल्म इंडस्ट्रियों में सफल रहा था। इस मूल मलयालम फिल्म फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट दृश्यम 3 पर भी काम चल रहा है। जल्द ही दृश्यम 3 को बनाया जायेगा।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दी Sidharth Kiara को बधाई, इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

ताज़ा ख़बरें