Sara Ali Khan ने स्पेशल फोटो शेयर कर मां Amrita Singh को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अमृता सिंह आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनके जन्मदिन के मौके पर सारा अली खान ने एक स्पेशल फोटो शेयर कर मां को खास अंदाज में बधाई दी है

Amrita Singh 65th Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही है। 80 और 90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस आज भी फिल्मों में अपने अंदाज से लाखों दिलों को धड़काती है। अमृता फिलहाल बड़े पर्दे से दूर है। उन्होंने अपने दौर में कई सुपरहिट फिल्में दी है और आज भी वह लाखों दिलों पर राज करती है। अमृता के बर्थडे पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने अंदाज में उनको बधाई दी है।

सारा अली खान को अमृता सिंह की कार्बन कॉपी कहा जाता है। क्योंकि बेटी बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती है। सारा ने अपनी मां के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अमृता को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर दो फोटो शेयर की है। दोनों फोटो में अमृता और सारा कैमरे की तरफ देख पोज दे रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में मां को पूरी दुनिया बताया है। सारा ने कैप्शन दिया है कि, ‘मेरी पूरी दुनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमेशा मेरी चट्टान। मेरी नैतिक कंपास, मेरा दर्पण और आकांक्षा होने के लिए धन्यवाद।’

सारा अपनी माँ अमृता के साथ उदयपुर में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वह उदयपुर की है। सारा ने उदयपुर में एक्टर और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन से मिली। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों को साथ देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को दोबारा डेट कर रहे है। कई फैंस का कहना है कि वैलेंटाइन वीक पर दोनों साथ में वक्त बिता रहे है।

अमृता सिंह एक रॉयल फैमिली से है। उनका जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने साल 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने अपने फिल्मी करियर पर फोकस किया। अमृता और सैफ के दो बच्चे है। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। सैफ और अमृता ने दो बच्चे होने के बाद साल 2004 में तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और बच्चों की देखभाल की।

ये भी पढ़े: बिना पैंट के शर्ट पहनने पर ट्रोल हुई Shamita Shetty, देखे यूजर ने क्या कहा

Latest Posts

spot_img

you may like