इन चार देशों में Salman Khan, Karan Johar और Vishnuvardhan की अगली एक्शन फिल्म के चार बड़े सीक्वेंस काफी बड़े लेवल पर किए जायेंगे शूट 

Salman Khan Vishnuvardhan  Film To Be Shot In These Four Countries: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान ‘शेरशाह’ के डायरेक्टर विष्णुवर्धन के साथ इंडियन आर्मी के बैकग्राउंड पर आधारित एक बड़ी एक्शन फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर द्वारा प्रोड्यसू किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग काफी बड़े लेवल पर होगी। 

IMDB के अनुसार इस फिल्म में चार ऐसे सीक्वेंस जिसकी शूटिंग चार अलग-अलग देशों में की जायेगी। इस फिल्म में एक वेपन कार्टल बल्डशैड का सीक्वेंस है जिसकी शूटिंग आबू धाबी (यूएई) में की जायेगी। FBI हेडक्वार्टर के सीक्वेंस को  न्यूऑर्क (अमेरिका) में शूट किया जायेगा। तीसरा ड्रग लॉर्ड बैटल सीक्वेंस मेक्सिको मे शूट किया जायेगा। चौथा साइबर अटैक के सेटअप का सीक्वेंस साउथ अफ्रीका में शूट किया जायेगा। इसके अलावा भारत में मुंबई और कश्मीर में दो बड़े सीक्वेंस शूट किए जायेंगे। मुंबई में माफिया सीक्वेंस को शूट किया जायेगा। इसके अलावा कश्मीर में आर्मी के सीक्वेंस को शूट किया जायेगा। हालांकि, इसको लेकर अभी तक फिल्म के मेकर्स ने किसी भी प्रकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

अगर पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में सलमान खान एक इंडियन  पैरमिलिट्री ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे, जिसके के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी है। सलमान खान  ने जिम में पसीना बहाना और एक नियमित डाइट को फॉलो करना शुरू कर दिया है। सलमान खान की इस फिल्म में एक्ट्रेसेस की कास्टिंग पर भी अभी काम चल रहा है। 

हाल ही में मीडिया में खबरें आईं थी कि सलमान खान की इस फिल्म में साउथ से तीन बड़ी अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। ये तीन एक्ट्रेसेस- समंथा, तृषा और अनुष्का शेट्टी है। लेकिन इन तीनों में से सलमान खान के अपोजिट समंथा सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। करण जौहर, विष्णुवर्धन और सलमान खान जल्द ही इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने फाइनली Sardar Udham के लिए Best Actor का National Award न मिलने पर बोली यह बड़ी बात, बोले एक पंजाबी होने के नाते..

Latest Posts

spot_img

you may like