बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जान से मारने की धमकी को लेकर सुर्खियों मे है। गौरतलब है कि 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के मुंबई स्थित घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ में गन फायरिंग हुई थी। इस दौरान सलमान खान बाल बाल बचे थे। इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मच गया था। इसके बाद से ही सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहे हैं। इस दौरान सलमान खान के बयानों को भी दर्द किया गया था। अब इसका खुलासा हुआ है कि, आखिर सलमान खान ने क्या कहा? तो चलिए जानते हैं आखिर सलमान खान ने अपने बयान में क्या कहा था?
क्या बोले थे सलमान खान?
14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गन फायरिंग के बाद इंडस्ट्री में हंगामा हो गया था। इस दौरान सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो गए थे तो वहीं उनके परिवार को बड़ा झटका लगा था। अब पहली बार सलमान खान का बयान वायरल हुआ है।
रिपोर्ट की माने तो सलमान खान ने कहा कि, “14 अप्रैल 2024 को मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी। सुबह के 4.55 बजे थे जब पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है। इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है। मुझे पता चल है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए ली है। मुझे विश्वास है कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने मेरी बालकनी पर फायरिंग करवाई थी।”
परिवार को लेकर चिंतित हैं सलमान खान
इसके अलावा एक्टर ने कहा था कि, “मेरे बॉडीगार्ड ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में 14 अप्रैल को मेरी जान लेने के लिए हुए इस हमले को लेकर FIR दर्ज करवाई थी। मुझे ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी। तो मुझे विश्वास है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे। उसका प्लान मुझे और मेरे परिवारवालों को मारने का था, जिसके लिए उसने ये हमला करवाया।”
बता दें इसके अलावा भी सलमान खान ने कई बातें बताई। बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में वह जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Katrina ने Salman Khan से नहीं की शादी? इस कारण एक-दूजे से हुए थे अलग!

