Salman Khan की सिकंदर ने पार किया वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा, जानिए फिल्म ने 6वें दिन कितनी की कमाई

सलमान खान की स्टार पावर से लैस ‘सिकंदर’ को हर कोने से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है और छठे दिन ₹4.56 करोड़ की कमाई की

Salman Khan Sikandar Box Office Collections Day 6: रिलीज़ के बाद से ही ‘सिकंदर’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ खींची है। फिल्म का एक्शन, सलमान खान की दमदार मौजूदगी और उनका स्टारडम – इन सबका जादू दर्शकों पर साफ नजर आ रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे फिल्म की कमाई में भी लगातार इज़ाफा हो रहा है। छठे दिन फिल्म ने ₹4.56 करोड़ की कमाई करते हुए ये साबित कर दिया है कि भाईजान का क्रेज़ कम नहीं हुआ है।

सलमान खान की स्टार पावर से लैस ‘सिकंदर’ को हर कोने से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ बनाए रखी है और छठे दिन ₹4.56 करोड़ की कमाई की। गौर करने वाली बात ये है कि भारी स्तर पर पायरेसी के बावजूद सलमान का स्टारडम फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकाए हुए है। महज चार दिनों में ‘सिकंदर’ ने वर्ल्डवाइड ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था, और भारत में केवल पांच दिनों में ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली थी। भाईजान का जलवा हर तरफ बरकरार है।

सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं और इस बार उनके साथ हैं बेहद खूबसूरत रश्मिका मंदाना। फिल्म ‘सिकंदर’ को प्रोड्यूस किया है विजनरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने और इसे डायरेक्ट किया है मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगादॉस ने। फिल्म इस वक्त थिएटर्स में धूम मचा रही है और ज़बरदस्त सफलता के साथ चल रही है।

ये भी पढ़े: Shah Rukh Khan की इस हरकत पर जब भड़क गए थे Manoj Kumar, ठोंक दिया था 100 करोड़ का मुकदमा, किंग खान को मांगनी…

Latest Posts

spot_img

you may like