Manoj Kumar Defamation Case Against SRK: बॉलीवुड में आज उस समय शोक में डूब गया, जब हिंदी सिनेमा में भारत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता व फिल्म मेकर मनोज कुमार के निधन की खबर आई। मनोज कुमार गुजिस्ता कुछ सालों से हेल्थ संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। मनोज कुमार के निधन पर जहां कई बॉलीवुड व राजनीत से जुड़ी हस्तियों ने अपने दुख का इजहार किया है, वहीं मनोज कुमार के फैन्स इस खबर से काफी दुखी हैं। मनोज कुमार को उनकी रोमांटिक और देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता है। इनमें हरियाली और रास्ता से लेकर शहीद, रोटी कपड़ा और मकाल,पूरब और पश्चिम व क्रांति जैसी फिल्में शामिल हैं।
पिछले करीब एक दशकों से मनोज कुमार अपनी उम्र से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित थे। पर बीच बीच में वो मीडिया से बातचीत करते रहते थे। बात अगर साल 2007 की करें, तो इस साल शाहरुख खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम ओम शांति ओम था। इस फिल्म के एक सीन को देखकर मनोज कुमार शाहरुख खान पर इस कदर भड़क गए थे कि उन्होने 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोंक दिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।
शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम 2007 में रिलीज एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। जिसमें शाहरुख खान के अलावा अर्जुन रामपाल विलेन में जबकि श्रेयस तलपडे सहायक रोल में थे। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म की डायरेक्टर फराह खान थी। फिल्म में एक प्रीमीयर का सीन होता है। जहां कई बड़े बड़े सितारे आते हैं। शाहरुख और श्रेयस भी इस प्रीमीयर में जाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास प्रीमीयर का पास नहीं होता है। इसलिए वो जा नहीं पाते हैं।
इसी बीच उन्हे फिल्म में मनोज कुमार का किरदार निभा रहे शख्स का पास मिल जाता है और फिर दोनों मनोज कुमार की स्टाइल में चेहरा छुपा कर अंदर चले जाते हैं। इन दोनों के जाने के बाद जब रील मनोज कुमार आते हैं, तो उनका पास उनके पास नहीं होता, जिसकी वजह से वॉचमैन उन्हे अंदर नहीं जाने देता है, वो बताते हैं कि वो मनोज कुमार हैं फिर भी उन्हे वहां से वॉचमैन डंडा लेकर भगा देता है।
मनोज कुमार जब इस फिल्म को देखते हैं, तो वो भड़क जाते हैं। जानकारी की माने तो, मनोज कुमार ने फिर एक वकील की मदद से शाहरुख खान के खिलाफ कोर्ट में 100 करोड़ की मानिहानि का केस ठोंक देते हैं और मीडिया में वो बयान देते हैं कि फिल्म में शाहरुख खान ने उनका अपमान किया है। जिसे वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। बाद में मामले को तूल पकड़ता देख शाहरुख खान ने मनोज कुमार से मांफी मांग कर उस सीन को फिल्म से हटाने का वादा भी किया था और इस विवाद को खत्म कर दिया था, लेकिन बाद में जब जापान में इस फिल्म को रिलीज किया गया, तो उस सीन को नहीं हटाया गया था। इससे मनोज कुमार और भड़क गए थे। तब उन्होने कहा था कि वादा करके उन्होने इसे निभाया नहीं, इससे मेरी छवि मेरे परिवार और आने वाली जेनरेशन में खराब होगी।

