Salman Khan फिल्म Tiger 3 के ट्रेलर पर मिले इतने अच्छे रिस्पॉन्स पर हुए भावुक, बोले मेरी कई फिल्मों को काफी प्यार मिला है, लेकिन टाइगर 3 को..

Salman Khan emotional on huge response to  Tiger 3 trailer: बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 के ट्रेलर पर मिले इतने रिस्पॉन्स को लेकर काफी भावुक हो गए है। सलमान खान ने टाइगर 3 के ट्रेलर पर इतना प्यार देने पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा सलमान खान ने बताया है कि उनकी कई फिल्मों को काफी प्यार मिला है, लेकिन जो रूझान दर्शकों में  फिल्म टाइगर 3 को लेकर है, वो एक अलग स्तर का रूझान है। 

सलमान खान ने टाइगर 3 पर IANS से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’उन्हें लगता है कि टाइगर 3 के ट्रेलर को मिल रहा इस प्रकार का रिसपॉन्स बिल्कुल उत्कृष्ट है। वे  भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें अपने करियर में ऐसी फिल्में मिलीं, जिन्होंने उन्हें बहुत प्यार दिया है। लेकिन इस फिल्म के  ट्रेलर लॉन्च के बाद इतनी सराहना पाना और इतना उत्साह देखना वास्तव में विशेष और एक दुर्लभ एहसास है।”

सलमान ने फैंस को टाइगर 3 का ट्रेलर पसंद आने पर भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मुझे खुशी है कि हमारा ट्रेलर बिल्कुल सही तरीके से हिट हुआ है और लोग सिनेमाघरों में टाइगर 3 देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं! मैं वास्तव में इस बात से भी प्रभावित हूं कि लोगों ने मुझे और कैटरीना को जोया और टाइगर के रूप में वापस देखने पर कैसी प्रतिक्रिया दी है? “मुझे पता है कि ये दो सुपर-एजेंट दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं और मुझे खुशी है कि हम टाइगर 3 ट्रेलर के साथ उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मुझे लगता है कि लोग हम दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर अपने दुश्मनों से मुकाबला करते हुए देखकर बहुत खुश होंगे।”

बता दें कि, टाइगर 3 में मुख्य विलेन का किरदार इमरान हाशमी निभा रहे हैं। इस फिल्म से पहली बार स्क्रीन पर सलमान खान और इमरान हाशमी में टकरार देखने को मिलेगी। टाइगर 3, 12 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi बोले फैंस को Tiger 3 के बारे में बताने के लिए काफी उत्सुक था, लेकिन ऐसा कर नहीं पा रहा था, बताया उनका किरदार Aatish, टाइगर पर कितना भारी पड़ेगा?

Latest Posts

spot_img

you may like