Kajol की फिल्म Salaam Venky इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जाने डिटेल

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकरी काजोल ने सोशल मीडिया पर दी है। फिल्म 10 फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी

Salaam Venky OTT Release Date: काजोल (Kajol) की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में आमिर खान ने स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस किया था। सलाम वेंकी 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा। इस फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी 10 फरवरी 2023 को जी5 पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी जी5 ने सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। सलाम वेंकी से काजोल ने दो साल बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन काजोल के किरदार और उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया। इस फिल्म की कहानी एक माँ के हौसले की कहानी है।

इस फिल्म में काजोल के साथ विशाल जेठवा, अहाना कुमरा, राहुल बोस और राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में है। जबकि आमिर खान ने स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस किया। फिल्म की कहानी युवा शतरंज खिलाड़ी कोलावेन्नु वेंकटेश की सच्ची कहानी से प्रेरित है। फिल्म में काजोल का बेटा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहा है। लेकिन वह जीवन के हर पल को जीना चाहता है। इसमें उसकी मां अपना दर्द छुपाकर बेटे की हर ख्वाहिश पूरी करती नजर आ रही है। सलाम वेंकी एक इमोशनल ड्रामा है।

काजोल जल्द ही डिजिटल दुनिया में भी कदम रख रही हैं। वह वेब सीरीज ‘द गुड वाइड’ से डिजिटल दुनिया में कदम रखने वाली है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस सीरीज में काजोल एक वकील के रोल में नजर आएंगी। सीरीज के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और उत्साहित भी। द गुड वाइफ का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है।

ये भी पढ़े: Netflix ने इतनी मोटी रकम में खरीदे Vijay की फिल्म Thalapathy 67 के डिजिटल राइट्स

Latest Posts

spot_img

you may like