Rubina Dilaik Video: रुबीना दिलाइक को एक प्रोड्यूसर ने दिया था 16 लाख रुपए का धोखा, जानिए फिर क्या हुआ

रुबीना दिलाइक ने बताया कि 2011 में उनका पेमेंट महीनों से रोक दिया गया था। नौ महीने बीत जाने के बाद, उन्होंने प्रोड्यूसर से यह समझने के लिए बस एक बार मिलने को कहा और पूछा कि ये सब क्या हो रहा है? वीडियो में जानिए पूरा मामला

Rubina Dilaik Was Cheated: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि साल 2011 में एक प्रोड्यूसर ने उनके साथ 16 लाख रुपए का धोखा किया था, जिसकी वजह से उनको अपना घर और दो कारें बेचनी पड़ी थीं।

उस घटना को याद करते हुए रुबीना कहती हैं कि उस वक्त उन पर ऐसे-ऐसे चार्ज लगे, जिनमें कोई भी सच्चाई नहीं थी। साथ ही रुबीना ने यह भी बताया कि शूटिंग में दो घंटे की देरी से आने के लिए उनसे 1.45 लाख रुपए ले लिये गए थे। इस तरह उन्होंने कुल 16 लाख रुपए गंवाए।

ये भी पढ़ें: Nora-Guru Randhawa Video: क्या नोरा फतेही को मिल गया पार्टनर, गोवा बीच पर एक्ट्रेस गुरु रंधावा के साथ आईं नजर

Latest Posts

spot_img

you may like