New Bhojpuri Film: रितेश पांडे और यामिनी सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म “पूर्वांचल” स्क्रीन पर मचाएगी धमाल

"जे.एम.पी.बी इंटरटेनमेंट्स" के बैनर तले और निर्माता संतोष मिश्रा द्वारा निर्मित फ़िल्म "पुर्वांचल" का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने वाला हैं।

Ritesh Pandey Bhojpuri Film Purvanchal: “जे.एम.पी.बी इंटरटेनमेंट्स” के बैनर तले और निर्माता संतोष मिश्रा द्वारा निर्मित फ़िल्म “पुर्वांचल” (Purvanchal) का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज होने वाला हैं। जिसकी जानकारी फिल्म के निर्माता संतोष मिश्रा ने खुद दी हैं। इस फ़िल्म में लोकप्रिय सिनेस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के साथ यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जिसको देख दर्शक जरूर रोमांचित होंगे। ये फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक तथा सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं। जिसमे आपको लव, एक्शन, रोमांस,कॉमेडी आदि अब एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। जो दर्शको को खासा पसंद आएगा।

आप सभी को बता दू की फिल्म पूर्वांचल निर्माता संतोष मिश्रा (Santosh Mishra) की बतौर निर्माता पहली फिल्म हैं। जिससे वो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पर्दापण करने जा रहे हैं। निर्माता संतोष मिश्रा की माने तो ये फ़िल्म एक बड़ी बजट की फ़िल्म हैं। जिसकी शूटिंग लखनऊ, गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्राचीन व खुबसूरत लोकेशनो पर हुई हैं।

निर्माता संतोष मिश्रा ने बताया की ये फ़िल्म मेरे जीवन की पहली तथा मेरी ड्रीम प्रोजेक्ट भी हैं। जिससे में कई सालो से करने की कोशिश कर रहा था। और अब जाकर मेरा ये ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। संतोष मिश्रा अपने पिता जी को याद करते हुए बताते हैं की आज मैं जो कुछ भी हूं वो अपने पिता जी के बदौलत हूं । फ़िल्म मेरे पिता जी का भी ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिसे मैं विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी पूरा किया।

निदेशक चंदन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म “पूर्वांचल” में सुपरस्टार रितेश पांडे और स्टार अभीनेत्री यामिनी सिंह मुख्य भूमिका में हैं तथा साथ ही साथ महेश आचार्य,अनूप अरोड़ा, उमेश सिंह, सुबोध सेठ, अशी तिवारी, बीना पांडे, रंभा सहनी, रमजान शाह आदि भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार रौशन हेगड़े, डीओपी डी.के शर्मा, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एक्शन दिलीप यादव का हैं।

फिल्म में रितेश पांडे एक नये अवतार में नज़र आएंगे। जो दर्शको को सिनेमा घरों की तरफ जरूर आकर्षित करेगा। जिससे कोरोना की मार झेल रहे सिनेमाघरों में फिर से रौनक लौट सके। बताते चले की फिल्म पुर्वांचल में अभीनेता रितेश पांडे एक बार फ़िर यामिनी सिंह से नयन मटका करते नज़र आएंगे। क्योंकि जब जब ये जोड़ी बड़े पर्दे पर गई है तब तब कुछ n कुछ धमाल की हैं। अब देखना दिलचस्प होगा की ये सुपरहिट जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना कमाल कर पाती हैं।

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Song: सबा खान का नया गाना ‘हम नाहीं रहब घूँघटवा में’ रिलीज होते ही हुआ पॉपुलर

Latest Posts

spot_img

you may like