Amitabh Bachchan नहीं बल्कि ये शख्स था बॉलीवुड में एक्ट्रेस Rekha का पहला प्यार, साथ में कई फिल्में फिर भी क्यों नहीं बन पाई थी बात?

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। यूं तो रेखा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा था। पर क्या आप जानते हैं कि उनका दिल पहली बार किसके लिए धड़का था

Rekha First Love In Bollywood Revealed: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स अपनी इस पसंदीदा अभिनेत्री को जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। बात अगर रेखा के निजी जिंदगी की करें, तो वो अपने जमाने के साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन और पुष्पावल्ली की बेटी हैं। पर कहा जाता है कि पिता ने रेखा को जन्म के समय स्वीकार नहीं किया था। बहरहाल रेखा ने अपने एक्टिंग की शुरूआत बतौर बाल कलाकार की और साउथ की कई फिल्मों का हिस्सा रही। फिर मुंबई आकर उन्होने सावन भादो फिल्म से अपने हिंदी सिनेमा के सफर की शुरूआत की और इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रेखा के अब तक के सफर पर अगर एक नजर डाले, तो वो फिल्मों से ज्यादा विवादों से भरी है। रेखा की चर्चा आजकल उनकी फिल्मों के लिए कम बल्कि विवादों के लिए ज्यादा होती है। अभी हाल ही में उनके और उनकी सेक्रेटरी फरजान के रिलेशनशिप को लेकर खबरें वायरल हुई थी। रेखा की जिंदगी पर एक किताब भी यासिर उस्मान ने लिखी है। जिसमें उन्होने रेखा की जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को उजागर किया है। रिपोर्ट्स की माने तो इसी किताब में रेखा के पहले प्यार का जिक्र भी किया गया है। वैसे तो रेखा का नाम विश्वजीत से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई सितारों के साथ विवादों को लेकर जुड़ा था।

इसी दौर में रेखा के साथ ही साथ अभिनेता जीतेंद्र भी अपने फिल्मी सफर का आगाज़ कर रहे थे। शुरूआत में वी.शांताराम की फिल्में करने के बाद बबीता के साथ फिल्म फर्ज की बेजोड़ कामयाबी के जीतेंद्र को सितारा बना दिया था। जीतेंद्र और रेखा की भी जोड़ी फिल्मों में बनने लगी। दोनों के साथ में कई फिल्में की। जीतेंद्र के साथ रेखा की जोड़ी को लोगों ने सिनेमा परदे पर बहुत पसंद किया था। दोनों ने एक साथ दो दर्जन से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान रेखा का दिल अभिनेता जीतेंद्र पर आ गया था। यासिर उस्मान की किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक रेखा का पहली बार जिस शख्स से प्यार हुआ था वो कोई और नहीं बल्कि अभिनेता जीतेंद्र थे।

कहते हैं जीतेंद्र भी कुछ हद तक रेखा के साथ पनप रहे नये रिश्ते को निभाया भी,पर जीतेंद्र अपनी गर्लफ्रेंड शोभा कपूर के विश्वास को तोडना नहीं चाहते थे। इसलिए रेखा के साथ उनकी प्रेम कहानी आगे नहीं बढ़ पाई। हालाकि ब्रेक अप के बाद भी दोनों ने एक साथ फिल्में करना जारी रखा। कुछ इसी तरह का वाकया जीतेंद्र के साथ हेमा मालिनी के साथ शादी करने के दौरान भी हुआ था। जीतेंद्र की शादी हेमा मालिनी से बस होने ही वाली थी कि शोभा कपूर वहां आ गई थी। जिसकी वजह से शादी रूक गई थी। जीतेंद्र के बाद रेखा की जिंदगी में विनोद मेहरा की एंट्री हो गई। विनोद मेहरा के बाद किरण कुमार फिर अमिताभ बच्चन के साथ भी रेखा का नाम जुडा। रेखा ने बाद में मुकेश अग्रवाल से शादी भी की, पर ये रिश्ता भी मुकेश की मौत के साथ खत्म हो गया।

ये भी पढ़े: Rekha के दिवंगत पति Mukesh Aggarwal ने इसलिए किया था सुसाइड, एक्ट्रेस के बर्थडे पर जानिए रेखा की जिंदगी का अनसुना सच

Latest Posts

spot_img

you may like