Rekha ने अपने साथ फोटो ले रहे एक शख्स को मारा मस्तीभरा थप्पड़, यूजर्स बोले अब ये सालों तक नहीं नहाएगा

एक शख्स के साथ फोटो खिंचवाने के बाद सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने उस शख्स के गाल पर प्यार से थप्पड़ में लगा दिया। थप्पड़ का ये वीडियो अब वायरल हो गया है

Rekha Playfully Slaps A Paps: हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा अक्सर अपने अपीरियंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभी हाल ही में रेखा और उनकी सेक्रेटरी के बीच रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में छाई थी। बाद में ये खबर महज एक अफवाह साबित हुई थी। रेखा बीती रात एक इवेंट में नजर आई। जहां वो हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में नजर आई। इस मौके पर पैपराजी के एक शख्स ने रेखा से उनके साथ फोटो लेने की अपील की। जिसे रेखा इनकार नहीं कर पाई। रेखा ने उस शख्स के साथ पोज देने के बाद कुछ ऐसा कर दिया। जो अब वायरल हो गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर रेखा ने ऐसा क्या कर दिया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं।

दरअसल रेखा बीती रात ग्लोबल स्पा अवार्ड्स में शिरकत करने गई थी। जहां वो हमेशा की तरह साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। हर कोई इस उम्र में भी रेखा की इस खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। लेकिन इस बीच रेखा से एक पैपराजी ने उनके साथ फोटो लेने की अपील की। तो रेखा उससे इनकार नहीं कर पाई और फोटो खिंचवाने के बाद रेखा ने उस शख्स के गाल पर प्यार से थप्पड़ में लगा दिया। रेखा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस शख्स को रेखा ने थप्पड़ मारा है। उसके लिए ये वीडियो हमेशा के लिए यादगार बन गया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रेखा ने अच्छा किया। तो दूसरे ने लिखा कि वो शख्स बहुत लकी है। अब वो नहाएगा नहीं। तो एक अन्य ने रेखा की खूबसूरती की तारीफ में लिखा है कि रेखा जी आप तो कभी बुढ्ढी नहीं होंगी। जैसे जैसे उम्र हो रही है। आप वैसे वैसे और खूबसूरत होती जा रही हैं। आपको बता दें कि इस इवेंट में रेखा के साथ हमेशा की तरह उनकी सेक्रेटरी फरजाना और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। रेखा ने बाद में जाते वक्त मनीष मल्होत्रा को भी गले गलाया था।

रेखा से थप्पड़ खाने के बाद पैपराजी का वो शख्स काफी खुश था और उनके चेहरे की मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी। उसने पहले रेखा से प्यार से रिक्वेस्ट की बाद में थप्पड़ मिलने पर कहा कि मैम ने रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। रेखा ने इस मौके पर गोल्डेन कलर के सूट के साथ इंडो वेस्टर्न साड़ी पहनी थी और अपने इस लुक को गजरे से कंप्लीट किया था। इस आउटफिट में वो कमाल की लग रही थी।

ये भी पढ़े: Naseeruddin Shah द्वारा Gadar 2 को एक ‘अंधराष्ट्रवादी’ फिल्म बोले जाने पर Anil Sharma ने दिया जवाब, बोले उन्हें मेरी विचारधारा के बारे में पता…

Latest Posts

spot_img

you may like