11 आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां समेत करोड़ों के मालिक हैं Ravi Kishan, फिर भी कर्ज में डूबे, जानें नेटवर्थ?

रवि किशन को आखरी बार किरण राव की वेब सीरीज 'लापता लेडिज' में देखा गया था जिसमें उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा तो दिखा चुके मशहूर अभिनेता रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रवि किशन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। उनके गाने भी उन्हें लोकप्रियता दिलाने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा और वहां पर भी वह सफल हुए। आज हम बात करेंगे रवि किशन की संपत्ति के बारे में क्या आखिर वह कितना कमाते हैं?

रवि किशन की नेटवर्थ?
कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके रवि किशन फिल्मों के साथ और विज्ञापन से अच्छी खासी कमाई करते हैं। वही एक सांसद के रूप में उन्हें 1 लाख रुपए महीना मिलता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो रवि किशन की कुल नेटवर्थ 36 करोड़ के आसपास है जिसमें से 14.96 करोड रुपए की चल संपत्ति जबकि 20.70 करोड रुपए उनकी अचल संपत्ति है। इसके अलावा 2.5 करोड रुपए की उनकी पुश्तैनी संपत्ति भी शामिल है। बता दे रवि किशन ने चुनाव के दौरान हलफनामे में 318 ग्राम सोना और 9.38 लाख रुपए बताए थे। वहीं उनकी पत्नी के पास 4.25 करोड़ की अचल संपत्ति है और 210 ग्राम सोना है।

रवि किशन के पास है इतने घर
दिलचस्प बात ये है कि रवि किशन के पास एक या दो नहीं बल्कि पूरे 11 आलीशान घर है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। जी हां.. मुंबई के अंधेरी वेस्ट में उनका एक फ्लैट है जबकि उनका दूसरा फ्लैट पुणे के स्काई विमान नगर में है और उनका तीसरा फ्लैट मुंबई के जोगेश्वरी में है। इसके अलावा उनका चौथा फ्लैट ओशिवारा में है, पांचवा फ्लैट मुंबई के गोरेगांव वेस्ट में है और छठा प्लॉट गोरखपुर और सातवां जौनपुर में मौजूद है जिनकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा उनके होमटाउन भी उनके आलीशान घर बना हुआ है।

इसके अलावा रवि किशन के पास जैगुआर फेपास, स्ट्रीट बॉब, फॉर्च्यूनरस, बीएमडब्ल्यू मर्सिडीज़ बेंज जैसी कई लग्जरी गाड़ी है जिनकी कीमत भी करोड़ों में बताई जाती है। हैरानी वाली बात ये है कि, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद अभिनेता पर 1.68 करोड़ का कर्ज है। बता दे रवि किशन को आखरी बार किरण राव की वेब सीरीज ‘लापता लेडिज’ में देखा गया था जिसमें उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें: मुझे महिला ने रात में घर बुलाया और… कास्टिंग काउच पर छलका Ravi Kishan का दर्द!

Latest Posts

spot_img

you may like