जब अक्षय से ब्रेकअप होते ही टूट गई थीं Raveena, की थी सुसाइड की कोशिश, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द!

अक्षय से अलग होने के बाद रवीना टंडन इतनी टूट गई थी कि उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो केवल रवीना टंडन ही बता सकती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ कहीं जाने वाली पापुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रवीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और आज भी वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। शुरुआत से ही रवीना टंडन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रही। एक समय पर मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ उनका अफेयर काफी लाइमलाइट में रहा। लेकिन फिर इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद तरह-तरह की बातें सामने आई। इनमें से एक यह भी थी कि रवीना ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आखिर सच्चाई क्या है?

हो चुकी थी कपल की सगाई
दरअसल, एक समय पर अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। उन दिनों इन्होंने कई फिल्मों में भी एक साथ काम किया। इसी बीच दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन फिर अचानक इनका रिश्ता टूट गया जिससे फैंस भी बहुत आहत हुए थे। कहा जाता है कि अक्षय से अलग होने के बाद रवीना टंडन इतनी टूट गई थी कि उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह तो केवल रवीना टंडन ही बता सकती है। अब उन्होंने हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान इस किस्से का खुलासा किया।

क्या बोली रवीना टंडन?
सच्चाई बताते हुए रवीना ने कहा कि,“हां, इसमें कौन सी बड़ी बात है? बहुत सारे रिश्ते टूटते हैं, लोग आगे बढ़ जाते हैं, आप दोस्त बने रहते हैं। आपको एहसास होता है कि हम पार्टनर के रूप में अच्छे नहीं थे, लेकिन हम दोस्त के रूप में अच्छे हैं। तो इसमें बड़ी बात क्या है? मैं नहीं समझती। मैं बिल्कुल ठीक थी।”

रवीना ने आगे कहा कि, “मीडिया में सबसे ज्यादा हंगामा इसलिए मचाया गया, क्योंकि उन दिनों वे अपनी पत्रिकाएं बेचना चाहते थे, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, हमारे बीच, मेरे दोस्तों के बीच सब कुछ ठीक था और मेरे लिए मेरा परिवार जो सोचता है वह मेरे लिए मायने रखता है। एक वक्त के बाद, लोग क्या सोचते हैं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

20 साल बाद फिर जमेगी जोड़ी
बता दे, रवीना टंडन और अक्षय कुमार अब काफी लंबे समय बाद अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगे। दोनों ने 20 साल से एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। फैंस इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है।

ये भी पढ़ें: कौन थे Raveena Tandon के पिता रवि टंडन? ऐसे बनाई थी इंडस्ट्री में पहचान!

Latest Posts

spot_img

you may like