कभी शहनाज नहीं Rashmi हुआ करती थी Sidharth Shukla के दिल की रानी, फिर ऐसा टूटा रिश्ता एक-दूजे से करने लगे नफरत!

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने एक साथ 'बिग बॉस-13' में हिस्सा लिया। इसमें रश्मि देसाई भी नजर आई। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की बॉन्डिंग को हर किसी ने पसंद किया था।

टीवी इंडस्ट्री में जब भी सिद्धार्थ शुक्ला की बात होती तो हर किसी के जहन में शहनाज गिल का नाम जरूर आता है। जी हां बिग बॉस के घर में इन दोनों की दोस्ती इस मुकाम पर पहुंच गई थी कि लोग सिद्धार्थ के बिना शहनाज को देखते ही नहीं थे। इन दोनों को एक दूसरे की जान कहा जाता था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह गए लेकिन शहनाज से पहले सिद्धार्थ के दिल की रानी रश्मि देसाई कही जाती थी। तो चलिए जानते हैं रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते के बारे में…

इस शो में साथ किया था काम
दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने एक साथ टीवी शो ‘दिल से दिल तक’ में काम किया था। इस शो में इन दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की गई थी कि लोग इन्हें रियल लाइफ में भी पसंद करने लगे थे। रिपोर्ट की माने तो शो में काम करने के साथ-साथ सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एक दूसरे को डेट करने लगे थे। इन दोनों की अक्सर खूबसूरत तस्वीर वायरल होती रहती थी। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता टूट गया। कहते हैं कि यह शूटिंग के दौरान भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। फिर धीरे-धीरे यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

बिग बॉस में सुधरा रिश्ता
इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने एक साथ ‘बिग बॉस-13’ में हिस्सा लिया। इसमें रश्मि देसाई भी नजर आई। जहां सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की बॉन्डिंग को हर किसी ने पसंद किया था तो रश्मि देसाई के साथ भी उनका रिश्ता अच्छा रहा। हालाँकि दोनों के बीच शो में थोड़ी झड़प भी देखने को मिली। लेकिन शो के अंत तक रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता सुधर गया था, लेकिन जब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई तो इंडस्ट्री दंग रह गई। शहनाज गिल के साथ-साथ रश्मि देसाई को भी बड़ा झटका लगा था।

एक्ट्रेस ने खुद सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए बताया था कि, “मैंने खुद को हार्टलेस और मजबूत बना लिया था। मेरी निजी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा था, जब मैंने सिद्धार्थ के साथ शो किया था तो मैंने उसे करीब से जाना। सिद्धार्थ और मैं हम दोनों ही एक-दूसरे के बारे में बहुत सारी बातें जानते थे। लेकिन हमारी लड़ाई की वजह बहुत अलग होती थी।”

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं TV की ‘गोपी बहू’ Devoleena Bhattacharjee? करीबी ने शेयर की Good News!

Latest Posts

spot_img

you may like