Ranbir Kapoor’s Animal trailer Release fixed: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘एनिमल’ का हाल ही में भयंकर सॉन्ग ‘अर्जन वैली’ को रिलीज किया गया था। इस सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसी बीच अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट को भी फाइनल कर दिया गया है।
रणबीर कपूर के फैंस जोकि काफी दिनों से इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा कर रहे थे, तो अब उनेक लिए खुशखबरी हैं कि इस फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर 2023 को यूट्यूब पर रिलीज किया जायेगा। इस ट्रेलर को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा। इस बात की जानकारी खुद फिल्म एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दी है। संदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘इंतज़ार के लायक ‘एनिमल’ का ट्रेलर 23-11-23।’ ट्रेलर के रिलीज डेट की खबर पाकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं। फैंस संदीप के इस ट्विट पर काफी अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं।
Worth the wait 🙂 23-11-23 @AnimalTheFilm @VangaPictures @TSeries pic.twitter.com/pxfiVrMDw7
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) November 20, 2023
बात करें, फिल्म एनिमल की तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य़ भूमिकाओं में है। इसके अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, बब्लू पृथ्वीराज, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक गैंगस्टर फैमिली-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर का रोल निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में रणबीर के सामने बॉबी देओल और बब्लू पृथ्वीराज उनके सामने विलेन हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल और बब्लू पृथ्वीराज दोनों एक-दूसरे के भाई हैं बने हैं, जोकि अनिल कपूर की फैमिली के पीछे पड़े हुए हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में बॉबी देओल एक खतरनाक नरभक्षी विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में काफी हिंसा और रक्तपात देखने को मिलेगा और साथ ही साथ फिल्म में एक अच्छी स्टोरी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। यह फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal का सबसे भयंकर सॉन्ग Arjan Vailly हुआ आउट, फैंस बोले यह सॉन्ग थियेटर में आग लगा देगा

