Ranbir Kapoor ने अपने ऊपर लगे ‘रेड फ्लैग’ के लेबल पर दिया करारा जवाब, बोले मैं खुद  टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी के खिलाफ हूं

Ranbir Kapoor Replies On Being Labelled As Red Flag: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर के इन दिनों आलिया भट्ट का मजाक उड़ाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और इन वीडियोज के द्वारा एक्टर को रेड फ्लैग का लेबल दिया जा रहा है, इसके अलावा अभिनेता को टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी का समर्थक बताया जा रहा है। हालांकि, इन वायरल वीडियोज में साफ दिखाई दे रहा है कि अभिनेता ने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के ऊपर यह सारे कमेंट एक मजाक के तौर पर किए हैं, लेकिन कुछ लोगों कुछ लोगों ने ह्यूमर वाले वीडियोज को गलत तरह से पेश करके अभिनेता की इमेज पर लांछन लगाने का प्रयास किया है। इसी बीच अब रणबीर कपूर ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। रणबीर ने हाल ही में अपने फैंस से बातचीत करते हुए बताया कि वे खुद टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी के खिलाफ है। 

रणबीर ने टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’हाल ही में, मेरे टॉक्जिक होने और मेरे द्वारा दिए गए कुछ बयानों से संबंधित एक लेख पढ़ रहा था, और मैं समझता हूं। सुनो, मैं तुम्हारे पक्ष में हूँ।  चाहे आप इस टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी के खिलाफ लड़ रहे हों, मैं उन लोगों के पक्ष में हूं जो इसके लिए लड़ रहे हैं। इसलिए, अगर वे मुझे एक चेहरे के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि उनकी लड़ाई सिर्फ मेरे द्वारा कही गई बातों पर अपनी राय रखने के बारे में बुरा महसूस करने से भी बड़ी है।’’

इसके अलावा रणबीर ने कहा कि, ‘’मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं, मुझे इसकी नेगेटिविटी से निपटने की जरूरत नहीं है, जो बहुत अच्छी बात है। लेकिन मुझे यह भी  लगता है कि नेगेटिविटी  बहुत जरूरी है क्योंकि यह संतुलन बनाती है। कभी-कभी एक अभिनेता के रूप में आपके बारे में बहुत सी बातें लिखी जाती हैं और कई राय बनाई जाती हैं, जो जरूरी नहीं कि सच हों, लेकिन आपको इससे गुजरना पड़ता है।  क्योंकि मेरी यह इमेज जो फिल्मों या मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों या मीडिया द्वारा बनाई जा रही है, वह कुछ ऐसी है जो मेरे पास नहीं है। इसका अधिकार जनता के पास है, इसका अधिकार  उन लोगों के पास है जो मेरे काम को पसंद या नापसंद करते हैं और उन्हें तब तक कुछ भी कहने की अनुमति है जब तक वे मेरे काम को मौका देते हैं। मेरा ध्यान हमेशा सिर्फ अभिनय पर रहा है।’’

ये भी पढ़ें:  Bobby Deol फिल्म Animal में अपने किरदार को  लेकर इस कारण से  काफी घबराए हुए थे, फिर Rajveer Deol ने उन्हें यह रोल निभाने के लिए मोटिवेट किया

Latest Posts

spot_img

you may like