Ranbir Kapoor ने फिल्म Animal के लिए अपनी फीस में  की इतनी ज्यादा  कटौती, ताकि फिल्म में और सुधार हो सके

Ranbir Kapoor Reduces His Fees For  Film Animal: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जोकि फैंस को काफी पसंद आया है। इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में कटौती कर दी है, ताकि फिल्म के प्रोडक्शन वर्क में और सुधार हो सके। 

पिकंविला की एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने अपनी इस फिल्म के लिए अपनी फीस में लगभग 50 प्रतिशत तक की कटौती की है। रणबीर जोकि एक फिल्म का लगभग 70 करोड़ रुपए लेत हैं, उन्होंने इस फिल्म के लिए अब सिर्फ 30 से 35 करोड़ रुपए के बीच ही फीस ली है। उन्होंने अपनी फीस में कटौती कर फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की मदद करने को कोशिश की है, जिससे फिल्म के प्रोडक्शन वर्क में और सुधार लाया जा सके। हालांकि, रणबीर कपूर इस फिल्म के प्रॉफिट के हिस्सेदार बन गए हैं, अगर यह फिल्म अच्छी कमाई करती है तो रणबीर इस फिल्म में अपना प्रॉफिट का शेयर लेंगे। 

बात करें , फिल्म ‘एनिमल’ की तो हाल ही में रिलीज किए गए इस फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस टीजर में रणबीर कपूर काफी इंटेंस लग रहे हैं। रणबीर के अलावा फिल्म में अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका में काफी जंच रहे हैं। इसके अलावा इस टीजर में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बॉबी देओल ले गए है। बॉबी देओल टीजर के अंत में सिर्फ 10 सेकेण्ड के लिए नजर आए हैं, और उन्होंने इस दौरान कोई डायलॉग भी नहीं बोला है, सिर्फ अपने एक्सप्रेशन से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल सौतेले भाई का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे, हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: क्या Animal में Bobby Deol, Ranbir Kapoor के सौतेले भाई का किरदार निभा रहे हैं, जोकि इंसानों को मारकर उनका मांस खाता है?

Latest Posts

spot_img

you may like