Ranbir Kapoor निभाएंगे Sourav Ganguly का किरदार, कोलकाता में जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के बॉस रहे सौरव गांगुली के जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला हो गया है। रणबीर कपूर उनकी बायोपिक में लीड रोल प्ले करने वाले है

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के दादा सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बायोपिक जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। सौरव गांगुली अपने करियर के दौरान भारतीय टीम का कायाकल्प कर दिया। उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़े मुकाम हासिल किए और उन्होंने टीम इंडिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए। उन पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) उनका किरदार निभाने वाले है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने रणबीर कपूर को फाइनल कर लिया है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग कोलकाता में शुरू होने वाली है।

सौरव गांगुली की बायोपिक में रणबीर कपूर फाइनल होने के बाद बाकी की कास्टिंग की जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कई क्रिकेटर्स भी नजर आने वाले है। टीम इंडिया के सबसे सफल और कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी भी फिल्म में एक छोटा सा रोल निभाते नजर आएंगे। मेकर्स ने रणबीर के अलावा किसी और एक्टर को अप्रोच नहीं किया है। रणबीर ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के बायोपिक ‘संजू’ में बेहतरीन काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार भी दिया था।

सौरव गांगुली टीम इंडिया को अपने करियर में एक नए मुकाम तक ले गए। उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिन्हें तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने टीम इंडिया का खेल और तकदीर दोनों बदल कर रख दिए। दादा ने इंडियन क्रिकेट को काफी अग्रेसिव बना दिया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कभी टीम का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से टीम को संभाला। उन्हें बीसीसीआई का बॉस कहा जाता है। सौरव गांगुली आज भी क्रिकेट के दादा है। सौरव गांगुली की बायोपिक पर सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन में बीजी है। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके है। यंग जनरेशन इसे खूब पसंद कर रही है। रणबीर और श्रद्धा की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है।

ये भी पढ़े: Kai Po Che के दस साल, इस एक्टर ने भी दिया था इस फिल्म के लिए ऑडिशन

Latest Posts

spot_img

you may like