Kai Po Che के दस साल, इस एक्टर ने भी दिया था इस फिल्म के लिए ऑडिशन

दिवंगत अभिनेता सुंशात सिंह राजपूत की फिल्म ‘काय पो छे’ के आज दस साल पूरे हो गए हैं

Kai Po Che: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की साल 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ ने आज दस साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म को आज की दिन 22 फरवरी 2013 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म से सुंशात सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।

फिल्म ‘काय पो छे’ को लेकर कई एक्टर्स ने ऑडिशन दिया था। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना और प्रतिभाशाली अभिनेता विजय वर्मा ने भी ऑडिशन दिया था। आयुष्मान खुराना ने सुशांत सिंह राजपूत के कैरेक्टर ईशान भट्ट के लिए ऑडिशन दिया था। वहीं विजय वर्मा ने राजकुमार राव के कैरेक्टर गोविंद पटेल का ऑडिशन दिया था।

इस बात की जानकारी खुद इन दोनों एक्टर्स ने साल 2019 में मीडिया को एक दिए एक इंटरव्यू में दी थी। अभिनेता आयुष्मान खुराना और विजय वर्मा ने दोनों ने बताया था कि उन दोनों ने साथ में फिल्म ‘काय पो छे’ के लिए इंटरव्यू दिया था। आयुष्मान ने  बताया था कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का किरदार ईशान भट्ट के लिए ऑडिशन दिया था। 

उन्होंने बताया था की वे मुकेश छाबड़ा के ऑफिस इस फिल्म का ऑडिशन देने गए थे। जहां पर विजय वर्मा भी ऑडिशन देने के लिए गए थे। आयुष्मान और विजय ने साथ में ही डायलॉग का रिहर्स किया था और दोनों ने ही साथ में ऑडिशन दिया था। लेकिन दोनों एक्टर्स को इस फिल्म के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था और उनकी जगह सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव को चुना गया था।

आपको बता दें कि, साल 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ को अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में सुंशात सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने तीन दोस्तों का किरदार निभाया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को आखिर में मृत दिखाया गया था। सुशांत के मृत वाले सीन पर दर्शक काफी इमोशनल हो गए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला था।

ये भी पढ़ें: Kriti Sanon को Shreyas Talpade ने पहले कहा देश की अगली Madhubala, अब कहा Sorry, जानिए इसकी सच्चाई

ताज़ा ख़बरें