Ranbir Kapoor ने अपनी फिल्म Animal के लंबे रनटाइम पर बोला कि फिल्म पहले और भी लंबी थी, लेकिन हमने..

Ranbir Kapoor  on long runtime of his film Animal: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की आगामी फिल्म एनिमल को रिलीज होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। यह फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी खासी हो गई हैं लेकिन इस फिल्म के रनटाइम को लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं। एनिमल का रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट हैं, फिल्म के इंतने लंबे रनटाइम को लेकर ही कई फिल्म क्रिटिक्स ने सवाल खड़े गए हैं। 

फिल्म के लंबे रनटाइम पर अभिनेता रणबीर कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। रणबीर जोकि हाल ही में फिल्म एनिमल के प्रमोशन के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे, तो उन्होंने फिल्म के रनटाइम पर विचार साझा करते हुए मीडिया से कहा कि,  ‘’हम इतनी लंबी फिल्म इसलिए नहीं रिलीज कर रहे है, क्योंकि हम फिल्म को लेकर काफी घमंड में हैं। हमें लगा कि कहानी को दर्शकों तक पूर्णरूप से पहुंचने के लिए इतने समय की आवश्यकता है। और असल में हम सभी ने इस फिल्म का कट देखा है जो 3 घंटे 49 मिनट का था और वो भी कट गया। वो भी मनोरंजक था। लेकिन फिल्म की लंबाई कम करने के लिए संदीप ने काफी मेहनत की है।  क्योंकि आप इसे इतना भी नहीं खींच सकते।  लेकिन उम्मीद है कि दर्शक लंबाई से घबराएंगे नहीं। बस आएं और सिनेमा का सर्वोत्तम अनुभव लें।”

इसके अलावा रणबीर ने फिल्म में वायलेंस पर भी विचार रखते हुए कहा कि , “मुझे लगता है कि संतुलन वही है जो दर्शक तय करेंगे। फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के रूप में, हम एक मनोरंजक  सिनेमाई प्रोडक्ट बनाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि पहली दिसंबर को हम असल में समझ सकेंगे कि वायलेंस का संतुलन क्या होता है? ऐसा कहने के बाद, वायलेंस सिर्फ ढिशूम ढिशूम नहीं है, यह मन का  वायलेंस भी है। विचार बहुत  वायलेंट हो सकते हैं।’’

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Animal ने  Advance Booking में मचाया धमाल, ओपनिंग डे के लिए बिकी इतनी टिकटें

Latest Posts

spot_img

you may like