Ranbir Kapoor No Longer Wants To Dance On This Song: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इन दिनों रणबीर इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में रणबीर की इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां पर अभिनेता से उनके एक हिट सॉन्ग पर डांस करवाया गया है।
रणबीर ने अपनी हिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के सॉन्ग ‘बदतमीज दिल’ पर बॉबी देओल के साथ डांस किया हैं। इस सॉन्ग पर डांस करने के बाद रणबीर ने मीडिया वालों से गुजारिश करते हुए कहा कि अब उनसे सॉन्ग पर डांस न कराया जाया करे। रणबीर ने कहा कि, ‘’यार मैं आप लोगों को एक बात बता दूं कि यह गाना 2013 में रिलीज हुआ था और मैं जहां भी जाता हूं, ये गाना मेरे पीछे आता है। मैं अभी 41 साल का हो गया हूं, मेरे से नहीं होता है यह सब, क्योंकि मेरी पीठ दुखती है। तो मैं सब आज इवेंट मैनेजर्स से यह बात कह रहा हूं कि प्लीज इस गाने पर मुझे मत नचाना, कोई स्लो गाना प्ले करना।’’ बता दें कि, फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का कोई डांस सॉन्ग नहीं है। रणबीर पहली बार किसी फिल्म में डांस करते हुए नहीं नजर आयेंगे।
बात करें, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की तो इस फिल्म के सारे सॉन्ग्स के ऑडियो वर्जन को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में आठ सॉन्ग हैं और यह सारे ही सॉन्ग दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है और एडवांस बुकिंग पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म में काफी वायलेंस और मारधाड़ देखने को मिलेगी। यह फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

