Ranbir Kapoor ने कहा अगर मैं Animal वाले किरदार की तरह घर जाता, तो मेरी बीबी मेरी पिटाई कर देती

Ranbir Kapoor Says He Is Not Like  Animal’s Character At Home: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फैंस को यह ट्रेलर काफी पसंद आया है। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर का काफी इंटेंस अवतार देखने को मिला है। इस फिल्म को ए (एडल्ट) सर्टिफिकेट दिया गया है। इसी बीच रणबीर ने इस फिल्म को ए रेटेड वाली ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म बता दिया है। 

रणबीर ने इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि,  ‘’यह एक एडल्ट रेटेड ‘कभी ख़ुशी कभी’  गम है।’’ रणबीर ने यह भी बताया कि वे इस तरह के इंटेंस रोल करने बाद जब अपनी फैमिली के पास जाते हैं, तो उन्हें काफी शांति मिलती है। इसके अलावा रणबीर ने यह भी बताया कि अगर वे फिल्म एनिमल के किरदार की तरह अपने घर जायेंगे तो उनकी पत्नी आलिया भट्ट उनकी पिटाई कर देंगी। रणबीर ने कहा कि, ‘’मैं घर पर काफी अलग व्यक्ति हूं। मैं अपने किरदार को कभी भी अपने घर पर नहीं ले जाता हूं। यह मेरे चाहने वालों के लिए अच्छा नहीं है। अगर मैं घर जाके ऐसा एक्ट करता तो मेरी बीबी मुझे मारती।’’

रणबीर ने यह भी बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार इसलिए और स्पेशल रहा, क्योंकि जब वे इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी वे एक पिता बने थे। जब उनकी बेटी का जन्म हुआ और इस फिल्म में भी बाप-बेटे का रिश्ता था, तो उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। बता दें कि, फिल्म एनिमल में पहली बार बॉबी देओल और रणबीर कपूर में टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर में बॉबी का कोई डायलॉग सुनने को नहीं मिला है, फिल्म में सिर्फ उनके एक्सप्रेशन देखने को मिले हैं। खबरों की माने तो फिल्म में बॉबी एक गूंगे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जोकि काफी खतरनाक है। तो अब यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म में बॉबी का किरदार कैसा है? यह फिल्म 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  

ये भी पढ़ें: Sandeep Reddy Vanga ने बताया Ranbir Kapoor में किन बड़े हॉलीवुड एक्टर्स की झलक है, Animal में ऐसे हुई थी Bobby Deol की कास्टिंग 

Latest Posts

spot_img

you may like