Kunal Vijayakar ने कहा कि Ranbir Kapoor की ‘बीफ’ वाली लाइन से सोशल मीडिया पर छेड़छाड़ की गई, बोले यह एपिसोड ‘बीफ’ बैन से पहले का था 

Ranbir Kapoor beef  line was doctored on social media: फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान रणबीर कपूर का कुणाल विजयकर के साथ खाना खाने वाला एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में रणबीर कपूर कहते हुए नजर आ रहे थे कि उन्हें बीफ काफी पसंद आ है। इस वीडियो के लेकर काफी बवाल हुआ था, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद रणबीर कपूर की खूब ट्रोलिंग हुई थी। हालांकि,  अब कुणाल विजयकर ने इस वायरल वीडियो पर अपने विचार साझा किए है। कुणाल का मानना है कि सोशल मीडिया पर ‘बीफ’ लाइन को जानबूझकर इस्तेमाल किया गया था।

कुणाल ने हाल ही में  साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट पर रणबीर से जुड़ी इस बीफ वाली कंट्रोवर्सी पर अपने विचार साझा किए हैं। कुणाल ने इसपर विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’रणबीर कपूर का यह इंटरव्यू 11-12 साल पहले का था। पूरे वीडियो में से इस खास लाइन को सोशल मीडिया ने उठाया. “उन्होंने इस लाइन को उठाया। जाहिर है, सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास करने के लिए कुछ भी बेहतर नहीं है।  यह एपिसोड बीफ  पर प्रतिबंध से पहले का था।”

कुणाल ने रणबीर के साथ इस वाले एपिसोड को याद करते हुए कहा कि, ‘’हम हार्ड रॉक कैफे में  बड़े बर्गर खा रहे थे और। एपिसोड में रणबीर ने कहा था, ”मेरा परिवार पेशावर से है, इसलिए उनके साथ ढेर सारा पेशावरी खाना आया है। मैं मटन, पाया और बीफ का शौकीन हूं। हाँ, मैं बीफ़ का बहुत बड़ा फैन हूँ। सोशल मीडिया पर रणबीर की सिर्फी बीफ वाली लाइन को उठा गया था।’’

कुणाल ने बताया की इस वीडियो के बाद उन्हें भी काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। कुणाल ने कहा कि अब रणबीर भी उनके शो पर आना पसंद नहीं करते हैं और न ही कभी आयेंगे। बता दें कि, रणबीर की इस बीफ वाली वीडियो के वायरल हो जाने पर कई लोगों ने रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को बैन भी करवाने की मांग की थी। 

ये भी पढ़ें: Rani Mukerji ने पहली बार अपने Miscarriage को लेकर किया खुलासा, बताया अपना दुख भरा अनुभव

Latest Posts

spot_img

you may like