Rajveer Deol And Paloma Exclusive For Dono: बॉलीवुड में देओल परिवार के घर आजकल सेलीब्रेशन का दौर ही चल रहा है। पहले सनी देओल के बेटे करण की शादी, फिर धर्मेंद्र की फिल्म हिट हुई, इसके बाद ईशा देओल को नेशनल फिल्म पुरस्कार देने की घोषणा हुई और अब देओल परिवार का एक सदस्य बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। ना सिर्फ सनी देयोल के छोटे बेटे राजवीर देओल बल्कि अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रही पूनम ढिल्लन की बेटी पलोमा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म दोनों से करने जा रही हैं।
दोनों फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। जिसे सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। ऐसे में अवनीश,राजवीर और पलोमा तीनों के लिए फिल्म दोनों डेब्यू फिल्म है। फिल्म की रिलीज को लेकर राजवीर और पलोमा काफी एक्साइटेड हैं। शंकर एहसान लॉय और इर्शाद कामिल के लिखे गीतों से सजी इस फिल्म को लेकर राजवीर का कहना है कि उन्होने इस फिल्म के लिए स्टारकिड होने के बावजूद कई बार ऑडिशन दिया है। हां ये बात जरूर है कि स्टारकिड को एंट्री में थोड़ी आसानी हो जाती है। पर संघर्ष यहां औरों की तरह ही करना पड़ता है।
राजवीर और पलोमा ने कहा कि शूटिंग को लेकर उनकी कई यादें जुड़ी हैं। फिल्म के टाइटल सांग की शूटिंग को लेकर दोनों ने कहा कि उन्हे शुरू शुरू में गानों की लिपसिंग में बहुत प्रॉब्लम हुई थी। पर बाद में धीरे धीरे सब ठीक हो गया और पूरी शूटिंग काफी आसानी से हो गई और अब फिल्म की रिलीज हो लेकर दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। राजवीर ने आगे कहा कि जब इस फिल्म का ऑफर उन्हे सबसे पहले मिला तो वो बहुत खुश हुए और पिता सनी देओल के अलावा परिवार के दूसरे सदस्यों की इसकी जानकारी दी। सभी बहुत खुश थे।
पलोमा ने इस मौके पर कहा कि उन्होने सबसे पहले मम्मी को बताया और इसके बाद पापा को इस बारे में जानकारी दी। राजवीर और पलोमा की लीड भूमिका से सजी दोनों अब रिलीज को तैयार है। ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है। राजवीर और पलोमा ने फिल्म में एक टूटे हुए दिल के व्यक्ति का किरदार निभाया है। जो बाद में आपस में प्यार करने लगते हैं। इस पूरे इंटरव्यू को आप लहरें टीवी के यूट्यूब चैनल को क्लिक करके देख सकते हैं।

