Rajkumar Santoshi ने माना कि उनके और  Sunny Deol के बीच झगड़ा हुआ था और इसके कारण से वे सनी के साथ दूसरी फिल्में नहीं बना पाए, बोले लेकिन अब हम काम कर रहे हैं

Rajkumar Santoshi On  fallout with sunny deol and patch up: बॉलीवुड के वर्सेटाइल डायरेक्टर राजकुमार संतोषी जिन्होंने सनी देओल के साथ ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। सनी के साथ इतनी  बड़ी हिट फिल्में देने के बावजूद राजुकमार संतोषी की अभिनेता के साथ अनबन हो गई थी। सनी और राजकुमार संतोषी  में फिल्म ‘घातक’ के बाद अनबन हो गई थी। सनी, राजकुमार संतोषी के साथ एक और फिल्म बनाना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने सनी की फिल्म को छोड़कर दूसरी फिल्म डायरेक्ट की। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। राजकुमार संतोषी ने कभी भी सनी के साथ अपने इस झगड़े पर बात नहीं की थी, लेकिन अब उन्होंने माना है कि उनके और सनी के बीच अनबन हुई थी। 

राजकुमार संतोषी ने ‘न्यूज 18 शोशा’ को इंटरव्यू में सनी के साथ अपने संबंधों पर बातचीत करते हुए कहा कि,   ‘’हमारे बीच अनबन हुई थी। लेकिन उन्होंने मुझे उस वक्त पहचाना जब दुनिया मुझे नहीं जानती थीष। घायल मेरी पहली फिल्म है। उन्होंने मुझे फिल्म बनाने का मौका दिया। उन्होंने इसको प्रोड्यूस किया। मैं फिल्म इंडस्ट्री में बिल्कुल नया था लेकिन उन्होंने मुझे अपने तरीके से फिल्म बनाने की पूरी आजादी दी। ये उनका बड़प्पन था।’’

इसके अलावा राजकुमार संतोषी ने सनी के साथ फिल्मों में काम करने का अनुभव भी बताया। राजकुमार संतोषी ने बताया है कि सनी ने कभी भी उनके डायरेक्शन में दखलअंदाजी नहीं की। राजकुमार संतोषी ने कहा कि, ‘’सनी ने  स्क्रिप्ट में कभी भी  हस्तक्षेप नहीं किया या मुझे कभी भी  कुछ बदलाव करने के लिए नहीं कहा। उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था। मुझे मेरी पहली फिल्म देने के लिए मैं वास्तव में उनका आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया, उससे मुझे बहुत प्रेरणा मिली। फिल्म ने कई पुरस्कार जीते।”

अंत में संतोषी ने बताया है कि वे सनी के साथ और फिल्में करना चाहते थे, लेकिन अनबन के चलते ऐसा हो नहीं पाया पर अब वे सनी के साथ लाहौर 1947 बना रहे हैं। संतोषी ने कहा कि, ‘’हमारे बीच बहुत सम्मान, दोस्ती,  और प्यार है। और जहां दोस्ती और प्यार है, वहां गलतफहमी है। नाराजगी तो अपनों से ही होती है। लेकिन जब भी हम मिले तो बहुत प्यार से मिले। हमने साथ में और फिल्में बनाने के बारे में काफी बातें कीं, लेकिन बात नहीं बन पाई। लेकिन आखिरकार, अब हम एक फिल्म पर काम कर रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़ें: जब भगवान शिव ने Gulshan Kumar के सपने में आकर उन्हें Mahesh Bhatt के साथ फिल्म बनाने को कहा, और फिर ऐसे बनीं Aashiqui

Latest Posts

spot_img

you may like