एक बार हंसने के लिए फिर से हो जाइए तैयार Rajkumar Santoshi ला रहे हैं Andaz Apna Apna का सीक्वल Adah Apni Apni

Rajkumar Santoshi New Movie: साल 1994 में आई सलमान खान और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ ने दर्शकों को काफी हंसाया था। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म  में सलमान-आमिर, रवीना-करिश्मा, तेजा (परेश रावल) और क्राइम मास्टर गोगो (शक्ति कपूर) की जोड़ी ने दर्शकों को काफी हंसाया था। क्लासिक फिल्म होने के बावजूद होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप हो गई थी। फिल्म का सही प्रोमोशन न होने का कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।लेकिन यह फिल्म टीवी पर काफी बड़ी हिट है और दर्शकों में काफी चर्चित है।

अब इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म के फैंस के लिए एक खुशबरी दे दी है।उन्होंने इस फिल्मे के सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। हालांकि इस फिल्म की घोषणा साल 2020 में कर दी गई थी, लेकिन राजकुमार संतोषी ने इसपर पुष्टि अब जाकर की है। इस सीक्वल नाम होगा ‘अदा अपनी अपनी’। राजकुमार संतोषी ने इस बात की जानकारी हाल ही में ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू  में दी।

उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि “मैं रीमेक और सीक्वल के लिए एक्साइटेड नहीं रहता हूं। अगर मैं होता तो मैं बहुत पहले फिर घायल, घायल एक बार और, दामिनी फिर चमकेगी जैसे टाइटल से फिल्में बनाता। नई चीज में मुझे एक्साइट करती है। मेरी अगली फिल्म अंदाज़ अपना अपना का सीक्वल नहीं है, लेकिन यह एक समान म्यूजिकल कॉमेडी है जिसमें बहुत सारे नाचना-गाना हैं और इसका नाम अदा अपनी अपनी है।‘’

राजकुमार संतोषी ने कहा कि इस फिल्म को सीक्वल नहीं माना जाना चाहिए, ये फिल्म बस ‘अंदाज अपना अपना’ से मिलती-जुलती है। फिल्म की कहानी बिल्कुल नई है। हालांकि उन्होंने इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में अभी कुछ नहीं बोला है। इस फिल्म पर जल्द ही काम शुरू हो जायेगा।

वर्कफ्रंट की बात करे तो राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गांधी गोडसे -एक युद्ध’ 26 जनवरी 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म महात्मा गांधी और गोडसे के अलग-अलग विचारों पर रोशनी डालती है। इस फिल्म का क्लेश शाहरुख खान की फिल्म पठान से होगा जोकि 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़े: Sushant Singh Rajput के पेट डॉग Fudge का निधन, भावुक हुए फैंस, कहा – जन्नत में मिलेंगे दो दोस्त

Latest Posts

spot_img

you may like