Sushant Singh Rajput के पेट डॉग Fudge का निधन, भावुक हुए फैंस, कहा – जन्नत में मिलेंगे दो दोस्त

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब उनके पेट डॉग फज का निधन हुआ है। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर दी है

Sushant Singh Rajput Pet Dog Died: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को ढाई साल से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभिनेता आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस एक्टर को याद करते रहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। आज भी उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है। हालांकि इस बीच सुशांत की बहन ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के पेट डॉग फज का निधन हो गया है। इस खबर से फैंस इमोशनल हो गए हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब उनके पेट डॉग फज का निधन हुआ है। इस बात की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर पर दी है। प्रियंका ने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सुशांत अपने पालतू कुत्ते फज के साथ बैठे हैं। इस तस्वीर में फज सुशांत के माथे को किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका सिंह फज के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक्टर की बहन ने कैप्शन दिया है, ‘सो लॉन्ग फज। तुमने अपने दोस्त को स्वर्ग में ज्वाइन कर लिया है। हम भी जल्द आएंगे। तब तक के लिए…सो हार्ट ब्रोकन।

फज के निधन की खबर ने सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। सुशांत के फैन्स प्रियंका के ट्वीट को रीट्वीट कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर रहे है। फैंस लिख रहे हैं रेस्ट इन पीस फज। कई फैन्स लिख रहे हैं यह दिल तोड़ने वाली खबर है, भगवान फज की आत्मा को शांति दे। फज सुशांत का सच्चा दोस्त था, दोनों दोस्त फिर फिर से स्वर्ग में मिलेंगे। वहीं कुछ फैंस लिख रहे है कि स्वर्ग में दोनों दोस्त मिलेंगे।

कुछ फैन्स लिख रहे हैं कि वो अपने दोस्त से जन्नत में मिलेंगे। फैंस सुशांत और फज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उनके निधन के बाद बॉलीवुड की कई बातें सामने आईं। उनकी हत्या हुई थी या आत्महत्या आज भी एक सवाल बना हुआ है। उनके मामले की जांच अभी भी चल रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स का मामला सामने आया था। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती और उनके भाई को जेल जाना पड़ा था।

ये भी पढ़े: Akshay Kumar-Twinkle Khanna की शादी को 22 साल हुए पूरे, खिलाड़ी कुमार ने ट्विकंल के लिए लिखी ये दिल छू जाने वाली बात

ताज़ा ख़बरें