पिता सुपरस्टार, खुद महाफ्लॉप, 4 साल में ही बॉलीवुड छोड़ विदेश भागी ट्विंकल खन्ना की छोटी बहन!

रिंकी खन्ना ने सक्सेसफुल बिजनेसमैन समीर सरन के साथ शादी रचा ली और यूके शिफ्ट हो गई। यहां पर वह खुशहाल जीवन जी रही है।

फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा ही स्टार किड्स की चर्चा होती रही है। अक्सर यह सवाल उठाए गए हैं कि जिनके माता-पिता सुपरस्टार होते हैं उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में नाम कमाकर आगे निकलते हैं। हालांकि ऐसे कई स्टारकिड्स है जिनके माता-पिता तो सुपरस्टार रहे लेकिन यह खुद महाफ्लॉप निकले। आज हम बात करेंगे एक ऐसी ही हसीना के बारे में जिनका पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखता है लेकिन इनकी गिनी चुनी फिल्में भी फ्लॉप रही। तो चलिए जानते हैं इस एक्ट्रेस के बारे में…

फ्लॉप रही इस एक्टर की बेटी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की छोटी बेटी रिंकी खन्ना के बारे में। जी हां.. डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं जिसमें बड़ी बेटी का नाम ट्विंकल खन्ना जबकि छोटी बेटी का नाम रिंकी खन्ना है। दोनों ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन इनका करियर सुपर फ्लॉप रहा। जहां ट्विंकल ने कई फिल्में करने के बाद ऑथर बनने का फैसला लिया तो वही रिंकी खन्ना ने देश ही छोड़ दिया। बता दे रिंकी खन्ना ने साल 1999 में अपने कर करियर की शुरुआत की।

4 साल में छोड़ा बॉलीवुड
वह पहली बार फिल्म ‘प्यार में कभी-कभी’ में दिखाई दी लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में काम किया। इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था जिसमें उन्हें पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘यह है जलवा’ में काम किया। वह इसमें भी एक छोटे से किरदार में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने ‘चमेली’, ‘प्राण जाए पर शान न जाए’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन यह सारी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में सिर्फ 4 साल के भीतर ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

रिपोर्ट के माने तो रिंकी खन्ना ने सक्सेसफुल बिजनेसमैन समीर सरन के साथ शादी रचा ली और यूके शिफ्ट हो गई। यहां पर वह खुशहाल जीवन जी रही है। बता दे रिंकी की एक बेटी है जिसका नाम नाओमिका सरन है जो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करती रहती है।

ये भी पढ़ें: इंडस्ट्री का वो सुपरस्टार जिससे खतरे में आ गया था Amitabh-Rajesh Khanna का स्टारडम, सताने लगा था करियर खत्म होने का डर!

Latest Posts

spot_img

you may like