Raj Babbar ने Insaaf Ka Tarazu की मीटिंग के बारे में बताया, जब Zeenat Aman ने राज के साथ इस फिल्म में काम करने की सहमति जताई थी, जीनत की वजह से ही इस फिल्म में काम कर पाए थे अभिनेता

Raj Babbar Recalls Meeting  Zeenat Aman For  Insaaf Ka Tarazu: साल 1980 में आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ काफी चर्चा का विषय रही थी। इस फिल्म में राज बब्बर का जीनत अमान के साथ रेप सीन काफी चर्चा में रहा था। इस रेप सीन को लेकर राज बब्बर को दर्शकों की काफी गालियां भी सुननी पड़ी थी। इस फिल्म में जीनत अमान के साथ राज बब्बर के साथ ये रेप सीन देखकर अभिनेता की मां ने भी उन्हें इस तरह की फिल्में न करने को कहा था। हालांकि, इस फिल्म में राज बब्बर की कास्टिंग का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म के लिए जीनत अमान ने ही राज बब्बर के साथ काम करने के लिए उन्हें फाइनल किया था। इस फिल्म के राज बब्बर और जीनत अमान की साथ में एक मीटिंग हुई थी, जिसके बाद जीनत ने अभिनेता के साथ काम करने की सहमति जताई थी। 

राज बब्बर ने हाल ही में राजश्री अनप्लग्ड को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म में रमेश का रोल मिलने के बारे में बताते हुए कहा कि,  ‘’चोपड़ा जी (बीआर चोपड़ा) ने मुझे बताया कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं और जीनत से मेरी बात हो गई है। और मैं फिर सोच रहा हूं कि यह जीनत कौन है, लेकिन जब बीआर चोपड़ा जी के ऑफिस में बैठा हूं, तो इसका मतलब तो जीनत अमान ही होगा। उन्होंने कहा कि जीनत से बात हो गई है वो दो नए लड़कों के साथ काम करने के लिए तैयार हो गई है। तुम्हें जीनत से मिलवाना है। फिर उन्होंने मुझे कहानी सुनाना शुरू कर दिया और मेरे दिमाग में उस वक्त यही चल रहा था कि काश मुझे रमेश वाला रोल मिल जाए। और उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें यह रमेश वाला रोल करने में कोई दिक्कत तो नहीं होगी, मैंने कहा नहीं मैं तो यही वाला रोल करना चाह रहा था।’’

फिर अगले दिन राज को जीनत से मिलवाया गया। जीनत से मीटिंग के बारे में बताते हुए राज ने कहा कि, ‘’फिर अगले दिन मुझे जीनत जी से मिलाया गया। जीनत जी आईं थी और उन्होंने भी मुझे ओके कर दिया। उन्होंने मुझे देखा, जैसा कि पहले शादी करने के लिए लड़कियां देखी जाती थी, वैसे ही बड़े लोग बड़ी हीरोइने देखा करती थी कि वो किसके साथ काम करेंगी?’’

ये भी पढ़ें: जब Zeenat Aman को Amitabh Bachchan की गलती की वजह से डायरेक्टर की गालियां सुननी पड़ी, फिर अमिताभ बच्चन ने जीनत से मांगी थी माफी, लेकिन फिर जीनत ने उस डायरेक्टर के साथ कभी भी काम नहीं किया 

Latest Posts

spot_img

you may like