राहुल सिंह राजपूत, अलिसा अली खान की फ़िल्म ‘सती नागिन धर्मपत्नी’ की शूटिंग नवंबर से होगी शुरू

माँ दुर्गा फ़िल्म प्रोडक्शन व ड्रीमबॉयस फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म ''सती नागिन धर्मपत्नी'' बतौर मुख्य नायक के लिए अभिनेता राहुल सिंह राजपूत को अनुबंधित किया गया है।

Bhojpuri New Film ‘Sati Naagin Dharmapatni’: माँ दुर्गा फ़िल्म प्रोडक्शन (Maa Durga Film Production) व ड्रीमबॉयस फिल्म एंटरटेनमेंट (Dream Boys Film Entertainment) के बैनर तले बनने जा रहीं भोजपुरी फ़िल्म ”सती नागिन धर्मपत्नी” (Sati Naagin Dharmapatni) बतौर मुख्य नायक के लिए अभिनेता राहुल सिंह राजपूत (Rahul Singh Rajput) को अनुबंधित किया गया है।

आपको बता दें कि इस फिल्‍म की शूटिंग अगले माह यानी नवंबर से शुरू की जाएगी। इसको लेकर राहुल बेहद खुश हैं। उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर बताया कि फ़िल्म को लेकर मुझे अनुबंधित किया जा चुका हैं, जिसके निर्माता सुजीत सुमन व निर्देशक सूरज राजपूत हैं।


आपको बता दें कि राहुल सिंह राजपूत ”केहू दीवाना बा नईहर में”,”पाँचों पांडव”,”देवा बनल डॉन”,”लागल पिरितिया के डोर” आदि फिल्मों में अभिनय कर चुकें हैं।फ़िल्म की शूटिंग बिहार – झारखंड और मुम्बई में की जाएगी। जैसा कि राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि फ़िल्म की कहानी जबरदस्त व भरपूर मनोरंजक हैं।

ये भी पढ़े: अभिनेता Sanjay Yadav की म्‍यूजिक कंपनी S4U एंटरटेनमेंट का उद्घाटन संपन्न हुआ Khesari Lal Yadav के हाथों, नए कलाकारों को मिलेगा मौका

नाग नागिन पर कई भोजपुरी फिल्में बनीं हैं। लेकिन,इस फ़िल्म की कहानी बहुत हटके हैं। फ़िल्म के लेखक सुदर्शन साथी,संगीतकार अमन श्लोक,कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।


फिल्‍म में प्रमुख कलाकारों में राहुल सिंह राजपूत ,तनु श्री, अलिसा अली खान, बालेश्वर सिंह,के के गोस्वामी,संजय वर्मा व अन्य अभिनय करेंगे। वहीं बांकी कई कलाकारों का चयन जारी हैं।

ये भी पढ़े: कश्मीर में बेगुनाहो पर आतंकवादी हमलो पर Ravi Kishan का बड़ा बयान , कहा ” इससे बड़ी नपुंसकता क्या हो सकती है”

Latest Posts

spot_img

you may like