अभिनेता Sanjay Yadav की म्‍यूजिक कंपनी S4U एंटरटेनमेंट का उद्घाटन संपन्न हुआ Khesari Lal Yadav के हाथों, नए कलाकारों को मिलेगा मौका

खेसारीलाल यादव के हाथों संजय यादव की म्‍यूजिक कंपनी S4U एंटरटेनमेंट का भव्‍य उद्घाटन मुंबई गैलैक्‍सी हाईट, गोरेगांव, मुंबई में किया गया।

Khesari Lal Yadav Inaugrates Music Company S4U Entertainment: भोजपुरी अभिनेता व पूर्व विधायक संजय यादव (Sanjay Yadav) की म्‍यूजिक कंपनी S4U एंटरटेनमेंट (S4U Entertainment) का भव्‍य उद्घाटन आज मुंबई गैलैक्‍सी हाईट, गोरेगांव, मुंबई में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) के हाथों से किया गया। संजय यादव ने यह म्‍यूजिक कंपनी नए कलाकारों को मौका देने के साथ एक से बढ़कर एक गानों को लेकर आने के लिए बनाया है। इस मौके पर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav Instagram) ने संजय यादव को इस नई शुरूआत के लिए खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्‍होंने कहा कि भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री (Bhojpuri Music Industry) और कलाकारों के लिए यह सार्थक विकल्‍प के रूप में होगा। हम ऐसी कामना करते हैं। संजय यादव इंडस्‍ट्री को बखूबी समझते हैं और उनका म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री लाने का मकसद भी नेक है। इसलिए हम भोजपुरी के लोगों से अपील करेंगे कि S4U एंटरटेनमेंट को सब्‍सक्राइब करें।

ये भी पढ़े: Kajal Raghwani और Pradeep Pandey Chintu की फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ की शूटिंग हुई शुरू,देखे शूटिंग की कुछ खास झलकियां

वहीं, संजय यादव (Sanjay Yadav) ने भी खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav Images) का आभार व्‍यक्‍त किया और कहा कि जिनके पास प्रतिभा है, लेकिन बेहतर मंच नहीं मिल पाता है, उनके लिए यह बेहतर विकल्‍प होगा। इसके अलावे इस चैनल से बड़े और लोकप्रिय गायकों के भी गाने आयेंगे, जिसकी रिकॉर्डिंग चल रही है। कुछ गाने आज भी रिलीज होंगे।

आपको बता दें कि संजय यादव (Sanjay Yadav Music Company S4U Entertainment) खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। फिल्मों में अभिनय किया है। फिल्मों का निर्माण किया है। वे बिहार के काराकाट के रहने वाले हैं। पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े: लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज का गाना ‘लईकवा कईसे करिया भईल’ हुआ वायरल, 24 घंटे में मिले 1 मिलियन व्‍यूज

ताज़ा ख़बरें