कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो भले ही फ्लॉप फिल्में दे दे, लेकिन उनकी लाइमलाइट बिल्कुल कम नहीं होती और ना ही उनके स्टारडम में किसी प्रकार की कोई कमी आती है। इंडस्ट्री में एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने करीब 7 साल से अभी तक कोई हिट फिल्म नहीं दी लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। आज भी इनके साथ बड़े-बड़े हीरो डायरेक्टर काम करने के लिए तरसते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वर्तमान में यह हसीना बॉलीवुड की मोस्ट हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। तो चलिए जानते हैं कौन है यह एक्ट्रेस?
कौन है ये खूबसूरत हसीना?
दरअसल, यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है। जी हां.. वही प्रियंका चोपड़ा जो इन दिनों हॉलीवुड की दुनिया में छाई हुई है। जहां उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया तो अब वह हॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमाने में जुटी हुई है। बता दे जब भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस का जिक्र होता है तो इसमें प्रियंका चोपड़ा सबसे पहले पायदान पर आती है।
इसके बाद दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियां इस लिस्ट में शामिल है। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री है जो फीस के मामले में हीरो को भी टक्कर देती है। वह अपने हर एक प्रोजेक्ट के लिए 40 करोड रुपए फीस वसूलती हैं। जबकि वह हॉलीवुड में काम करने के लिए $5 मिलियन फीस लेती है।
आखिरी बार इस फिल्म में आई थी देसी गर्ल
प्रियंका को आखरी बार साल 2016-17 में देखा गया था जिसमें हुआ था इसका ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थी। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस तो काफी अच्छी थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। हालांकि प्रियंका के फ़ीस में इसमें कोई कमी नहीं आई। वह आज भी बॉलीवुड की सबसे हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस है।
इसके बाद अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, करीना कपूर, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अभिनेत्री है जो एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड रुपए चार्ज करती है।

