बॉलीवुड इंडस्ट्री की Top Actress ये बच्ची, माधुरी-रानी से ज्यादा दिखती खूबसूरत, फिर क्यों हो गई गुमनाम?

एक्ट्रेस को आखरी बार राजस्थानी फिल्म 'तावडू द सनलाइट' में देखा गया था जो साल 2017 में रिलीज हुई थी।

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे कई कलाकार है जो पलक झपकते ही गायब हो गए हैं। एक समय पर इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया, लेकिन धीरे-धीरे फिर इनका फिल्मी ग्राफ नीचे गिरता गया और यह गुमनामी की जिंदगी जीने में लगे। इनमें से एक इंडस्ट्री की टॉप पॉपुलर अभिनेत्री रही है जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। अब इन दिनों उनके बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, लेकिन फैंस इन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वायरल तस्वीर में नजर आ रही है ये बच्ची कौन है और इनके करियर से जुड़ी कुछ खास बातें…

कौन है तस्वीर में नजर आ रही बच्ची?
दरअसल, वायरल हो रही इस तस्वीर में यह छोटी सी बच्ची शाहरुख खान समेत अमिताभ बच्चन जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि इन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि फिर हिट फिल्में नहीं दे सकी जिसके बाद इन्होंने बॉलीवुड दुनिया को अलविदा कह दिया। यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ही जानी-मानी एक्ट्रेस प्रीति झिंगयानीहै। जी हां.. वही प्रीति झिंगयानी जो एक समय पर अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर थी। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए मर मिटते थे। जब प्रीति ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी तो उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी।

शाहरुख़-अमिताभ संग किया काम
प्रीति झिंगयानी ने मलयालम फिल्म ‘मझाविल्लू’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘मोहब्बतें’ में उन्हें देखा गया। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और उदय चोपड़ा जैसे बड़े-बड़े कलाकार नजर आए थे और यह फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रीति झिंगयानी का भी काम काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही उनकी खूबसूरती और सादगी ने भी लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें ज्यादा पापुलैरिटी हासिल नहीं हो पाई। इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद एक्ट्रेस की कई फ़िल्में फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।

अब कहाँ हैं एक्ट्रेस?
इसी बीच साल 2008 में उन्होंने अभिनेता परवीन डबास के साथ शादी रचा ली। कपल के दो बेटे हैं जिनका नाम जयवीर और देव है। बता दे प्रीति को आखरी बार राजस्थानी फिल्म ‘तावडू द सनलाइट’ में देखा गया था जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिलहाल प्रीति अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है और खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रही है। यूं तो प्रीति अब कम ही स्पॉट की जाती है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी खूबसूरत तस्वीर वायरल होती रहती है। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।

ये भी पढ़ें: आखिर क्यों ‘बच्चन परिवार’ की बहू बनते-बनते रह गईं Karishma, खुद की मां ही बनी थी Love Story की असली विलेन!

Latest Posts

spot_img

you may like