आखिर क्यों ‘बच्चन परिवार’ की बहू बनते-बनते रह गईं Karishma, खुद की मां ही बनी थी Love Story की असली विलेन!

अभिषेक से अलग होने के बाद करिश्मा की शादी मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई, लेकिन 2 बच्चों के बाद यह रिश्ता भी टूट गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन रिश्ते टूटने और बनने की बात सामने आती रहती है। कभी सितारे अपने शादी और अफेयर के कारण सुर्खियां बटोरते हैं तो कभी इनका तलाक सुर्खियों का कारण बन जाता है। हालांकि ऐसी कई प्रेम कहानी है जो शुरू तो हुई लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाई। इन्हीं में से एक पॉप्युलर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की भी प्रेम कहानी है। दोनों की शादी भी होने वाली थी लेकिन अचानक फिर कुछ ऐसा हुआ की रातों-रात बाजी पलट गई। चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ था करिश्मा कपूर के साथ कि वह बच्चन परिवार की बहू नहीं बन पाई?

श्वेता की शादी में शुरू हुआ था इश्क
फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली करिश्मा कपूर वर्तमान में इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्री में से एक है। अभिनेत्री ने बहुत कम समय में एक्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमा लिया था। जब अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब करिश्मा इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन गई थी। करिश्मा और अभिषेक ने ‘हां मैंने भी प्यार किया है’ फिल्म में काम किया। अभिषेक और करिश्मा की पहली मुलाकात श्वेता बच्चन की शादी में हुई थी। दरअसल, अभिषेक की बहन श्वेता की शादी करिश्मा कपूर के बुआ के बेटे यानी कि निखिल नंदा से हुई है। इन दोनों की शादी में ही करिश्मा और अभिषेक इश्क कर बैठे थे।

अभिषेक-करिश्मा की हुई थी सगाई
इसके बाद इन्होंने सगाई भी रचा ली थी। इतना ही नहीं बल्कि करिश्मा ने बच्चन फैमिली के साथ आना-जाना भी शुरू कर दिया था। उन दिनों करिश्मा की बच्चन फैमिली के साथ कई तस्वीर वायरल भी हुई। लेकिन अचानक बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका मिला जब कपूर और बच्चन खानदान का यह रिश्ता टूट गया। इसके पीछे का कारण बताया जाता है कि करिश्मा की मां बबीता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

दरअसल, बबीता को डर था कि अभिषेक बच्चन का कैरियर फ्लॉप ना हो जाए क्योंकि इस दौरान अभिषेक की कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में बबीता के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे, क्योंकि उन्होंने पति रणधीर कपूर से अलग होने के बाद काफी परेशानियां झेली और अकेले ही अपनी बेटियों की परवरिश की। ऐसे में वह नहीं चाहती थी कि करिश्मा कपूर के जीवन में किसी तरह की तकलीफ आए।

सामने आई थी कई बातें
इसके बाद कई तरह की बातें खुलकर सामने आई। यह भी कहा गया कि बबीता ने बच्चन परिवार से अभिषेक की हिस्से वाली संपत्ति की भी मांग कर ली थी जिसके बाद यह रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया। हालांकि lehren.com इस बात की पुष्टि नहीं करता। कई मिडिया रिपोर्ट के माध्यम से इस आर्टिकल को तैयार किया गया है। अभिषेक से अलग होने के बाद करिश्मा की शादी मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई, लेकिन 2 बच्चों के बाद यह रिश्ता भी टूट गया। वहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी की।

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक सर्जरी’ कहना पड़ा महंगा, झेली आलोचना, पहली बार Emraan Hashmi का छलका दर्द!

ताज़ा ख़बरें