Poonam Dhillon Unknow Facts: फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लन आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। पूनम ने 16 साल की उम्र में अपने फिल्म करियर की शुरूआत की थी। जानकारी के मुताबिक पूनम ने उस वक्त मिस यंग इंडिया का खिताब जीता था और उसी वक्त एक मैगजीन में छपी पूनम की तस्वीर देखकर फिल्म मेकर यश चोपड़ा बहुत प्रभावित हुए थे और पूनम को अपनी फिल्म त्रिशूल में लेने का मन बनाया और पूनम ढिल्लन से बात की, लेकिन पूनम पढ़ाई छोड़कर फिल्म में काम करने को तैयार नहीं थी। यश चोपड़ा ने फिर पूनम को मनाया। पूनम ने फिर एक शर्त रखी, जिसे यश चोपड़ा को मानना ही पड़ा। जानते हैं वो शर्त क्या थी, वो थी कि वो शूटिंग सिर्फ स्कूल की छुट्टियों में करेंगी।
पूनम ढिल्लन की पहली फिल्म त्रिशूल थी। जो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म में पूनम ढिल्लन शशि कपूर और अमिताभ बच्चन की बहन व संजीव कुमार की बेटी का किरदार निभाया था। जिसका नाम बबली व कुसुम गुप्ताथा। इस फिल्म के एक सीन में शशि कपूर पूनम ढिल्लन को एक थप्पड़ मारते हैं। फिल्म की शूटिंग के समय ये शॉट पूनम को बिना बताए शूट किया गया था और शशि कपूर ने यश चोपड़ा के कहने पर असल में नई नवेली पूनम को थप्पड़ मार दिया था। जिससे पूनम काफी सहम गई थी। हालाकि शॉट काफी परफेक्ट मिला था लेकिन फिर शशि कपूर ने पूनम से इसके लिए माफी भी मांगी थी। फिल्म में पूनम पर एक गाना भी फिल्मांया गया था। जिसके बोल गापूची गापूची गम गम था और इस गाने को लता मंगेशकर व नितिन मुकेश ने गाया था। ये गाना काफी लोकप्रिय हुआ था।
पूनम ढिल्लन फिल्म त्रिशूल की शूटिंग करके फिर अपनी पढ़ाई पूरी करने चंढीगड़ चली गई थी और पढ़ाई आगे बढ़ाने के लिए कॉलेज में प्रवेश लिया था। इसके बाद यश चोपड़ा ने पूनम को लीड रोल में लेकर फिल्म नूरी बनाई, जो काफी हिट रही थी। इसके बाद पूनम ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला कर लिया। पर इसके लिए यश चोपड़ा को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पूनम चाह रही थी कि वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे और डॉक्टर बनने का सपना पूरा करें, लेकिन शायद उनकी किस्मत में फिल्मों में चमकना लिखा था। वो फिर यश चोपड़ा के साथ ही उनके घर में रहने लगी थी और तब मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें भी छप रही थी लेकिन बाद में सब क्लीयर हुआ था।
फिल्मों में काम करते वक्त खूबसूरत पूनम को कई लोगों से प्यार हुआ। जानकारी के मुताबिक रमेश तलवार और उसके बाद राज सिप्पी के साथ पूनम के अफेयर की खबरें चली थी। पर इसी बीच उनके पिता का निधन हो गया था, जिससे पूनम काफी उदास थी और इस दुख की घड़ी में प्रोड्यूसर अशोक थकेरिया ने पूनम का काफी साथ दिया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद फिल्मों से पूनम ने थोड़ा ब्रेक ले लिया था और फिर वो बच्चों की परवरिश में व्यस्त हो गई। पहले बेटा और भी बेटी पैदा हुई और पूनम इसी में खोई रहती थी, लेकिन अशोक थकारिया अपने प्रोजेक्ट में बिजी रहने की वजह से पूनम को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते थे। इस वजह से पूनम परेशान रहने लगी थी। बाद में उन्हे पता चला कि अशोक का किसी के साथ अफेयर है। तो पति को सबक सिखाने के लिए पूनम ने भी अफेयर शुरू कर दिया था, लेकिन पूनम का ये दांव उल्टा पड़ गया और पति पत्नी के बीच इससे दरार ज्यादा बढ़ गई और शादी के 9 सालों के अंदर ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
पति से अलग होने के बाद पूनम ने बच्चों की कस्टडी अपने पास रखी और इस वजह से दूसरी शादी नहीं की। पूनम ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि अलगाव के बाद कोई ऐसा उनको नहीं मिला, जो उनके बच्चों व उन्हे परफेक्ट दुनिया दे सके। पूनम फिल्म इंडस्ट्री की एकलौती एक्ट्रेस हैं। जिन्होने अपने करियर के शिखर पर सबसे पहले मेकअप व वेनिटी वैन खरीदा था। पूनम फिर कई सामाजिक कामों में भी बिजी रहने लगी थी। पूनम आखिर बार सिनेमा स्क्रीन पर 2022 में रिलीज फिल्म प्लान ए प्लान बी में नजर आई थी।

