Rekha & Saroj Khan The Misunderstanding: सरोज खान हिंदी सिनेमा की उन महान और प्रतिष्ठित कोरियोग्राफरों में से एक थीं, जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को अपनी कला से समृद्ध किया। उनका नाम आज भी बॉलीवुड के हर संगीत प्रेमी के दिल में जिंदा है। उनके द्वारा कोरियोग्राफ किए गए डांस नंबर आज भी याद किए जाते हैं, और उनकी कला ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। सरोज खान को बचपन से ही नृत्य का शौक था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने बतौर कोरियोग्राफर काम करना शुरू किया। सरोज खान की पहली फिल्म गीता मेरा नाम थी, जिसमें उन्होने बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। ये फिल्म 1974 में रिलीज हुई थी। सरोज खान के फेम मिलने में करीब एक दशक लग गए। उन्हे मिस्टर इंडिया,नगीना,चांदनी, तेजाब,थानेदार व बेटा जैसी फिल्मों की कामयाबी ने शोहरत की बुलंदी पर पहुंचा दिया था, पर इस दौरान सरोज खान के साथ कई विवाद भी जुड़े थे। इन्ही में से एक था उनका इवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ फिल्म शेषनाग की शूटिंग के दौरान विवाद, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। तो चलिए जानते हैं इस विवाद के बारे में।
दरअसल 1990 में रिलीज हुई फिल्म शेषनाग के गानों की कोरियोग्राफी सरोज खान कर रही थी। जिसमें उन्हे रेखा के साथ भी गाना करना था, लेकिन रेखा गाने की शूटिंग के लिए नहीं आ रही थी। जिसे लेकर तब बहुत विवाद हुआ था। इसे लेकर जब लहरें ने सरोज खान से बात की थी, तब उन्होने बताया था कि फिल्म निर्माता ने उन्हे रेखा के साथ एक गाने की शूटिंग के लिए बहुत कम समय दिया था। रेखा आ नहीं रही थी। एक दिन जब वो सेट पर आई, तो बोली कि आज शूटिंग कैंसिल कर दीजिए, क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद सरोज खान ने कहा कि आप कई दिनों से नहीं आ रही हैं अगर आपको मुझसे कुछ एलर्जिक है तो बता दीजिए। इसके बाद रेखा की सेक्रेटरी ने बताया कि आपने ऐसा क्या बोल दिया है कि रेखा जी बैठकर रो रही हैं। इसके बाद सरोज खान ने कहा कि हमने ऐसा कुछ नहीं कहा है। इसके बाद सरोज खान ने खुद जाकर रेखा से बात की और सारी गलतफहमियां दूर की थी।
सरोज खान बताती हैं कि इसके बाद रेखा ने बहुत ही शानदार तरीके से गाने की शूटिंग की और रिलीज के बाद वो गाना लोगों ने काफी पसंद किया, जिसमें रेखा ने वाकई काफी मेहनत की थी। रेखा के साथ सरोज खान की इस पूरी कंट्रोवर्सी को देखने के लिए आप इस पूरे इंटरव्यू को लहरें पोडकास्ट व नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। सरोज खान ने अपनी करियर के दौरान लगभग 3000 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी की। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, काजोल, रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय जैसे सितारे शामिल थे। उनकी कोरियोग्राफी का अंदाज बहुत ही अलग था। वे न केवल डांस की तकनीकीता पर ध्यान देती थीं, बल्कि हर कलाकार के मूवमेंट्स और भावनाओं के साथ सामंजस्य बिठाने पर भी जोर देती थीं।
सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐतिहासिक स्थान बनाया। सरोज खान ने माधुरी के लिए कई शानदार गाने कोरियोग्राफ किए, जिनमें “एक दो तीन”, “तम्मा तम्मा”, “धक धक करने लगा”, और “चोली के पीछे क्या है” जैसे गाने प्रमुख हैं। इन गानों में माधुरी की नृत्य कला को सरोज खान ने बखूबी संवारा और दर्शकों के दिलों में एक स्थायी प्रभाव भी छोड़ा था और इन गानों व डांस नंबर की लोकप्रियता वैसे ही कायम है।

