Pawan Singh ने फिल्म “माई.. THE PRIDE OF BHOJPURI” की तारीफ, बोले भावुक हो गया हूं

Pawan Singh praised the film Maai..THE PRIDE OF BHOJPURI: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह जोकि फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर या सिंगर की बहुत कम ही तारीफ करत हैं। लेकिन इस बार उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक और बड़े सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म माई…द प्राइड ऑफ भोजपुरी फिल्म की तारीफ कर दी है। पवन सिंह इस फिल्म का एक गाना देखकर भावुक हो गए हैं और उन्होंने निरहुआ की इस फिल्म की खूब सरहाना की है। 

पवन सिंह ने अनपे आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म ‘माई…द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के  गाने ‘कैसे जियब रे अब माई’ को साझा करते हुए लिखा कि,  ‘’माई द प्राइड ऑफ़ भोजपुरी “का गाना सुनके मन भावुक हो गया, इस फ़िल्म के निर्माता मेरे छोटे भाई निशांत उज्जवल और निर्देशक रजनीश मिश्रा बाबा को ऐसी फ़िल्म के निर्माण के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, मेरे भाई दिनेश लाल यादव और दोस्त आम्रपाली दुबे को एक बेहतरीन फ़िल्म मे बेहतरीन अभिनय के लिए बहुत बहुत बधाई. इस फ़िल्म को आप सब भी जिओ सिनेमा ऐप पर फ्री मे देख सकते है।’’

पवन सिंह की इस पोस्ट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’थैंक्यू मेरे राजा भाई पवन सिंह।’’ इसके अलावा आम्रपाली ने भी पवन सिंह को धन्यावद देते हुए लिखा कि, ‘’बहुत-बहुत धन्यवाद आपका।’’ 

बता दें कि, निरहुआ की फिल्म माई…द प्राइड ऑफ भोजपुरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को  16 मई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस फिल्म में निरहुआ ने अपने करियर की अब तक की सबसे उत्कृष्ट एक्टिंग की है। इस फिल्म में इमोशन, ड्रामा और एक्शन की भरमान देखने को मिली है। फिल्म में निरहुआ जिस तरह से अपना रूप एकदम से बदलते हैं, वो देखने लायक है। इस फिल्म में निरहुआ एक बहुत अमीर आदमी होते हैं, लेकिन एक समस्या के चलते हुए उन्हें कुछ दिनों के लिए भिखारी बनना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: कैसी है Nirahua की फिल्म  “माई..THE PRIDE OF BHOJPURI”, आखिर क्यों फिल्म में निरहुआ बने भिखारी

Latest Posts

spot_img

you may like