Pawan Singh Bhojpuri Song: रिकॉर्ड मशीन पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की खासियत और उनका रुतबा ऐसा है कि चाहे उनकी फ़िल्म हो या उनके गाने हों रिलीज होते ही बवाल मचा देते हैं। उनके सांग यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। पवन सिंह का नया गाना धन धुआँ हो जाई (Dhan Dhua Ho Jai) रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है।
इस गाने का टीज़र आते ही लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही गाना आउट किया गया यह कुछ घँटों में लाखों व्यूज क्रोस कर गया है। सोशल मीडिया पर भोजपुरिया दर्शको द्वारा यह काफी पसंद किया जा रहा है जिसमे पवन सिंह और उनकी ऎक्ट्रेस का अंदाज खूबसूरत दिख रहा है।
यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Bhojpuri film Roti: नेशनल अवार्ड के लिए भेजी जाएगी अभिनेता कुणाल तिवारी की भोजपुरी फ़िल्म ‘रोटी’

