Pankit Thakker ने Radhika Madan के टीवी वाले विवादित बयान पर अभिनेत्री को लताड़ा, बोले शर्म आनी चाहिए

Pankit Thakker on Radhika Madan controversial statement on TV: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री राधिका मदान जोकि इन दिनों अपनी फिल्म ‘कच्चे लिम्बु’ को लेकर खबरो में बनी हुई हैं। लेकिन इसके अलावा वे टीवी इंडस्ट्री पर अपने विवादित बयानों को लेकर भी खबरों में बनी हुई है। राधिका जोकि खुद कभी एक टीवी एक्ट्रेस थी, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को लेकर विवादित बयान दिया है।  

राधिका ने कहा है कि टीवी इंडस्ट्री में प्रॉपर तरीके से काम नहीं होता है। इस बयान के बाद कई लोगोंन ने राधिका को लताड़ा था, जिसपर अभिनेत्री ने अपना बयान वापस ले लिया था। इसी बीच टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर पंकित ठक्कर ने भी राधिका को उनके विवादित बयान के लिए लताड़ा है। 

राधिका ने टीवी इंडस्ट्री पर बयान देते हुए कहा था कि,  ‘’टीवी इंडस्ट्री में काम प्रॉपर तरीके से नहीं होता है। आप सेट पर पहुंचते हैं तो आपको स्क्रिप्ट मिलती है। इसके अलावा डायरेक्टर भी चेंज कर दिया जाता है। इसके अलावा एक्टर को लगातार 48 घंटे तक काम करना पड़ता है।’’इसके बाद राधिका ने एक और बयान देते हुए कहा कि, ‘’हालांकि, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से काफी कुछ सीखा है। वे आज जो भी है वो टीवी की वजह से ही हैं।’’

अब राधिका के इसी बयान पंकित ठक्कर  ने एक्ट्रेस को लताड़ा है। पंकित ने फिल्मीबीट को इंटरव्यू देते हुए कहा कि, ‘’मुझे राधिका का यह बयान काफी खराब लगा है। उन्हें इस बात के लिए शर्म आनी चाहिए। वे खुद टीवी से उठी हैं और टीवी इंडस्ट्री को ही खराब बोल रही है। इसके अलावा वे एक तरफ टीवी इंडस्ट्री की बुराई करती हैं और फिर कहती है कि उन्हें टीवी से ही सबकुछ मिला है। राधिका को ऐसे दोहरे बयान नहीं देने चाहिए।’’

इसके अलावा पंकित ने कहा कि, ‘’राधिका के इस बयान से तो यही लगता है कि वे कहना चाहती हैं कि टीवी के एक्टर्स फिल्म के एक्टर्स से छोटे हैं। उनका मतलब यह है कि फिल्मों में काम करना एक बड़ी बात है, लेकिन टीवी इंडस्ट्री में काम करना छोटी बात है।’’

ये भी पढ़ें: Charu Asopa ने  Sushmita Sen को बताया बहुत हिम्मती, बोलीं हार्ट अटैक के बारे में किसी को भी नहीं बताया था

Latest Posts

spot_img

you may like