अपने पीछे करोड़ों की दौलत छोड़ गए Pankaj Udhas, कुछ यूं शुरू हुआ था गायिकी का सफर, सिर्फ 51 रुपए थी पहली कमाई!

गायक का अचानक इस तरह चले जाना इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दे गया। पंकज उधास हमेशा अपने गानें और गजलों के साथ हमारे दिलों में जिन्दा रहेंगे।

हिंदी सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर और गजल गायक पंकज उधास अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां.. आप बिल्कुल एक दम सही पढ़ रहे हैं। अपनी गायकी से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले पंकज उधास हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बता दे सिंगर की मौत की खबर बेटी नायाब उधास ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोटिस साझा करते हुए लिखा कि, “बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे।” सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ फैंस की आंखें नम है और उन्हें लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है। आइए जानते हैं सिंगर का अब तक सफर..

ऐसे शुरू हुआ था गायिकी का करियर
पंकज उधास ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने कई संघर्षों का सामना किया तब जाकर वह इंडस्ट्री के टॉप गायक की लिस्ट में शामिल हुए। पंकज उधास का जन्म गुजरात के राजकोट के चरखेड़ी गाँव में हुआ। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। पंकज उधास जब 7 साल की उम्र के थे तब उन्होंने गाना गाने की शुरुआत की थी। दरअसल, वह शुरुआत में केवल अपने शौक के लिए गाया करते थे लेकिन उनके टैलेंट को देखते हुए उनके बड़े भाई ने उन्हें गाने के लिए प्रेरित किया और अपने साथ वह कार्यक्रम में ले जाने लगे।

51 रुपए थी पहली कमाई
इसी बीच पंकज उधास ने एक दिन ‘ए वतन के लोगों’ गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया था। इन गाने को सुनने के बाद लोगों की आँखें नम हो गई थी। बस फिर क्या था? यही से पंकज ने हर किसी का दिल जीता लिया और उन्हें इनाम के तौर पर 51 रुपए दिए गए थे। कहना गलत नहीं होगा की यही उनकी पहली कमाई थी जिसके बाद इंडस्ट्री में उनका करियर शुरू हुआ।

इस ग़ज़ल के बाद पंकज ने ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’ गाकर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। इस गजल के बाद यूँ मानों वह रातोंरात सुपरस्टार बन गए और उन्हें कई एल्बम-गानों के ऑफर आए। इसके बाद पंकज उधास ने अपने करियर में ‘तेरा नाम लिया’, ‘तू मेरा हीरो है’, ‘जान ओ मेरी जान’, ‘हम तुम्हें चाहते हैं ऐसे’, ‘दे दारू’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं। इसके बाद धीरे-धीरे पंकज उदास ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया।

कितनी है प्रॉपर्टी?
बता दें, वर्तमान में पंकज उधास की नेटवर्थ 24 से 25 करोड के आसपास बताई जाती है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जहां पर हजारों सब्सक्राइबर है। वहां से भी सिंगर अच्छी खासी कमाई करते थे। गायक का अचानक इस तरह चले जाना इंडस्ट्री को तगड़ा झटका दे गया। पंकज उधास हमेशा अपने गानें और गजलों के साथ हमारे दिलों में जिन्दा रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Pankaj Udhas के निधन से Bollywood में शोक की लहर, फिल्म Naam के गाने “चिठ्ठी आई है” गाने से घर घर हुए थे मशहूर

Latest Posts

spot_img

you may like