Palak Purswani ने कहा कि Akanksha Puri की कोई गलती नहीं है, Jad Hadid को बताया तुच्छ व्यक्ति

Palak Purswani On Akanksha Puri  And Jad Hadid: टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी जिनको बिग बॉस 2 से एविक्ट कर दिया गया है। एविक्शन होने के बाद पलक पुरसवानी ने बिग बॉस के कंटेस्टेंट पर अपने विचार साझा किए है। इसी बीच पलक ने आकांक्षा पुरी और जैद हदीद के किसिंग को लेकर खड़े हुए बवाल पर भी अपने विचार साझा किए हैं।

पलक पुरसवानी ने आकांक्षा पुरी और जैद हदीद के किसिंग पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे जैद का बर्ताव बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। यह एक फैमिली शो है और सलमान सर ने साफ-साफ बोला था कि वे इस बार शो में लाइन क्रॉस नहीं होने देंगे और वो लाइन जैद की तरह से क्रॉस हो गई है। मेरी आकांक्षा से किस के बारे में बात हुई थी, उन्होंने इस पर मुझे कहा कि उन्होंने यह किस एक टास्क के तौर पर की है। इसके अलावा मुझे लगता है कि आकांक्षा की तरफ से वो एक टास्क था, लेकिन जैद इसको काफी इन्जॉय कर रहे थे और पुरुष के तौर पर आपको यह नहीं कहना चाहिए की आकांक्षा एक अच्छी किसर नहीं है। तो मुझे जैद की यह अच्छी नहीं लगी, वो मुझे थोड़े क्रीप लगे।’’

इसके अलावा पलक ने पूजा भट्ट को नागिन कहने पर सफाई देते हुए कहा कि, ‘’देखिए वो एक रैपिड फायर राउंड था। तो मेरे दिमाग में पूजा का नाम ही आया, क्योंकि शो में मुझे और कोई भी नागिन की तरह नहीं लगा। इसके अलावा मुझे लगता है कि वो बहुत बुद्धिमान और स्मार्ट हैं। वो एक अच्छी गेम प्लेयर हैं।’’

पलक ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव पर भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, उनके साथ घर में रहना बहुत कठिन था, क्योंकि वो खुद बहुत ही डिफिकल्ट इंसान हैं। वो शो में काफी फेक नजर आ रहे थे। उन्हें अपने असली चरित्र के साथ गेम खेलना चाहिए था। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो क्यों एंग्री यंग मैन का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Akanksha Puri ने Jad Hadid की सोच को बताया घटिया, बोलीं मैंने किस को टास्क की तरह किया था लेकिन हदीद ने नहीं

Latest Posts

spot_img

you may like