Ranbir Kapoor, Ranveer Singh नहीं बल्कि Kartik Aaryan की इस फिल्म का फैंस को है सबसे ज्यादा इंतजार

Ranbir Kapoor Ranveer Singh Kartik Aaryan: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता कार्तिक आर्यन जिन्होंने साल 2011 में आई फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। कार्तिक को इस फिल्म में इंडस्ट्री में दस साल से ज्यादा का समय हो गया है। कार्तिक ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग नाम बनाया है। इसी बीच कार्तिक ने रणबीर कपूर, रणबीर सिंह और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स को पछाड़ दिया है।

ऑरमेक्स मीडिया ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की हैं, जिसमें अप्रैल 2023 के बाद आने वाली हिंदी फिल्मों में से फैंस किस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित है उसका आंकड़ा दिया गया है। किस फिल्म का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है इस बात की जानकारी ऑरमेक्स मीडिया ने दी। सबसे ज्यादा उत्साहित हिंदी फिल्म की लिस्ट में पांच फिल्में हैं। यह पांच फिल्में हैं- 1. पुष्पा 2. 2.हेरा फेरी 3, 3.जवान, 4.टाइगर 3, 5.भुल भुलैया 3।

इस लिस्ट में नए एक्टर्स में से सिर्फ कार्तिक आर्यन एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उनकी फिल्म की रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अगर इस आंकड़े को देखे तों कार्तिक के अलावा बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार की फिल्मों का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है। इस आंकडे़ देखकर तो यही लगता है कि कार्तिक बॉलीवुड के आने वाले एक बड़े सुपरस्टार है।

बॉलीवुड में कार्तिक के अलावा रणबीर कपूर, रनवीर सिंह और वरुण धवन जैसे भी सुपरस्टार है, लेकिन कार्तिक के अलावा इन बचे हुए एक्टर्स की फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित नहीं है। बात करें कार्तिक की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ की तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इस फिल्म को साल 2024 दीवाली पर रिलीज किया जायेगा। कार्तिक की फिल्म ‘भुल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित किया जायेगा। फिल्म में कार्तिक रूही बाबा का किरदार दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Shehzada इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, फैंस ने Kartik Aaryan की चोक ले ली

Latest Posts

spot_img

you may like