Nirahua और Amrapali की नई फिल्म “निरहुआ बनल करोड़पति” का पहला लुक जारी, रोमांटिक अंदाज़ में दिख रही हैं दोनों की जोड़ी

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी परदे पर आती है, सुपरहिट हो जाती है। इसी कड़ी में अब इन दोनों की लीड भूमिका से सजी फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है

Nirahua Banal Crorepati First Look Out: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी जब भी परदे पर आती है, सुपरहिट हो जाती है। इसी कड़ी में अब इन दोनों की लीड भूमिका से सजी फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। जेपी स्टार्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता उमाशंकर प्रसाद हैं, जबकि इसके लेखक और निर्देशक मनोज नारायण हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस के लिए एक शानदार तोहफा साबित होगी।

फिल्म निर्माता प्रसाद के मुताबिक फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने भी अपना बेस्ट दिया है तब जाकर हमारी यह फिल्म भव्यता के साथ और परदे पर रिलीज होने को तैयार हो रही है। इस फिल्म में कई ऐसी चीज हैं जो दर्शकों को पहली बार देखने को मिलेगी और यह उन्हें पसंद भी आने वाली है। वहीं निरहुआ ने कहा कि मेरे लिए हर फिल्म एक चुनौती होती है जिसे मैं साहस स्वीकार करता हूं और मेरी कोशिश होती है कि उसे फिल्म के किरदार को संजीदगी से जीवंत कर सकूं। एक अभिनेता के नाते मैं फिल्म के सेट पर अपने किरदार को जीने की ख्वाहिश रखता हूं। उन्होंने कहा कि यही दर्शकों के बीच मेरे लिए प्यार की वजह बनती है। उन्होंने कहा कि निरहुआ करोड़पति बनल एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है। कहानी तो नहीं बताऊंगा लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप सभी इस फिल्म को जरूर सिनेमाघर में जाकर देखें।

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ बनल करोड़पति के पहले लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने जेपी स्टार्स पिक्चर्स के साथ ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फिल्म के पहले लुक को दर्शकों के बीच साझा करते हुए लिखा है कि आपको इस फिल्म का पहला लुक कैसा लगा। हमें जरूर बताइए। सोशल मीडिया पर फिर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी में ये जोड़ी अब तक की सबसे हिट जोड़ी है। ये जोड़ी जब भी परदे पर आती है। धमाल कर जाती है। तभी तो दर्शक इस जोड़ी को परदे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। इस जोड़ी की 15 मार्च को फिल्म फसल रिलीज होने वाली है।

फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति के सह-निर्माता – आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुदीक्षा झा, अयाज़ खान, शाहिल शेख, रंजीत सिंह, माही सिंह, अमृत जयसवाल, पल्लवी कोहली मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी रामशरण उप्रेती हैं। फिल्म में संगीत मधुकर आनंद और गीत आशुतोष तिवारी, संतोष पुरी, धर्म हिंदुस्तानी और सत्य सावरकर ने लिखे हैं। अब देखना ये है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में कब तक दस्तक देती है।

ये भी पढ़े: जब Sania Mirza की वजह से जेल पहुंचे थे खेसारी लाल, एक गलती से देशभर में हुआ था बवाल!

Latest Posts

spot_img

you may like